फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ान के पहले दिन एयरपोर्ट पर जबरदस्त सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन
हवाई अड्डे की सुरक्षा का मॉक ड्रिल करतीं महिला पुलिस कर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

चार सीओ, चार इंस्पेक्टर, 40 दरोगा, 12 महिला दरोगा, छह महिला हेड कांस्टेबल व 250 महिला कांस्टेबल रहेंगी तैनात

बरेली। सोमवार को शुरू होने जा रहे एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए जबरदस्त इंतजाम किए गए हैं। चूंकि तमाम वीआईपी यहां मौजूद रहेंगे। इसके अलावा सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एयरपोर्ट पर कार्यक्रम भी होना है। इसको देखते हुए 300 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को एयरपोर्ट पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को एयरपोर्ट के उद्घाटन के दौरान वीआईपी का जमावड़ा रहेगा। इसके अलावा सत्ता पक्ष से जुड़े तमाम विधायक व अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे। अंतरराष्ट्री महिला दिवस के अवसर पर एयरपोर्ट पर ही कार्यक्रम होगा। इसमें स्कूली बच्चे भी भाग ले रहे हैं। भारी संख्या में महिलाएं एयरपोर्ट पर जुटेंगी। इसको देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। डीएम-एसएसपी ने भी शनिवार को एयरपोर्ट पर जाकर तैयारियों का जायजा लिया। एसपी ट्रैफिक राममोहन सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट पर सुरक्षा के लिए चार सीओ, चार इंस्पेक्टर, 40 दरोगा, 12 महिला दरोगा, छह महिला हेड कांस्टेबल व 250 महिला कांस्टेबल तैनात रहेंगी। इसके अलावा एयरपोर्ट पर पहले से ही तैनात रहे 43 पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगे। इनका काम हवाई जहाज से यात्रा करने वाले यात्रियों का सामान चेक करना। उन्हें फ्लाइट तक पहुंचाना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें