फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ठेकेदारों का करोड़ों रुपये का भुगतान रोका, धरना

विज्ञापन
धरने पर बैठे ठेकेदार
विज्ञापन
रिठौरा। जल जीवन मिशन के अंतर्गत गांव-गांव पानी की टंकियां बनाने और पाइप लाइन बिछाकर घर-घर पानी पहुंचाने के काम में लगे जिलेभर के 39 ठेकेदारों का लगभग 40 करोड़ का भुगतान कंपनी ने रोक लिया है। कंपनी ने 22 जनवरी को भुगतान करने का आश्वासन दिया था, जो बीत गया। इससे नाराज ठेकेदारों ने एनसीसी कंपनी के गेट पर धरना शुरू कर दिया। ठेकेदारों ने कहा कि भुगतान होने तक वे काम नहीं करेंगे।
विज्ञापन

इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया में नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी (एनसीसी) लिमिटेड का कार्यालय है। इससे जुड़े जिलेभर के लगभग 39 ठेकेदारों को तीन माह से भुगतान नहीं किया गया। इससे आक्रोशित ठेकेदारों ने बृहस्पतिवार को जितेन्द्र उर्फ जीतू के नेतृत्व में कंपनी के गेट पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान अनिल यादव, नरेंद्र गंगवार, हासिम, आमिर, सलमान, अरविंद, संजीव कुमार, इकबालचरन सिंह, मोहित गंगवार आदि मौजूद रहे।
एनसीसी के डीजीएम वी माहेश्वर ने बताया कि कंपनी का भुगतान किसी अन्य जगह अटका है। जैसे ही हमारा भुगतान होगा, फरवरी या मार्च के प्रथम सप्ताह में हम ठेकेदारों का भुगतान कर देंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें