फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन, दुष्कर्म और हत्या: मृतका के परिजनों के दर्ज होंगे बयान, इंस्पेक्टर पर हो सकती है बड़ी कार्रवाई

Sun, 12 May 2024 11:43 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र से लापता छात्रा का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा था। इस मामले में फरियाद नाम के आरोपी को जेल भेज दिया गया है। वहीं घटना के बाद चौकी इंचार्ज ने इस मामले में लापरवाही बरती थी। इसकी जांच हो रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में छात्रा के धर्म परिवर्तन, दुष्कर्म और हत्या के मामले में सीमा विवाद का पेच फंसाकर मामला उलझाने वाले फतेहगंज पूर्वी थाने के इंस्पेक्टर मदन मोहन चतुर्वेदी पर जल्द ही बड़ी कार्रवाई हो सकती है। जांच अधिकारी एसपी साउथ मानुष पारीक ने किशोरी के परिजनों को बयान के लिए बुलाया है।

विज्ञापन


फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र से लापता छात्रा का शव बुधवार को बरेली-शाहजहांपुर के सीमा क्षेत्र में रेलवे ट्रैक किनारे पड़ा मिला था। इस मामले में फतेहगंज पूर्वी इंस्पेक्टर न तो मौके पर गए, न ही हंगामे के दौरान थाने से निकले। चार बार तहरीर भी बदलवाई। आधी रात के बाद सीओ के हस्तक्षेप से आरोपी फरियाद पर धर्म परिवर्तन व दुष्कर्म समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की जा सकी। इस दौरान हिंदूवादी संगठनों ने देरी और मनमानी का आरोप लगाकर थाने में हंगामा काटा तो किशोरी की मां ने इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए।

UP: तीन दिन से लापता युवती की हत्या कर शव खेत में फेंका, तेजाब से जलाया चेहरा, अस्त-व्यस्त थे कपड़े
विज्ञापन


इंस्पेक्टर चतुर्वेदी पहले बरेली में तैनाती के दौरान भी अपनी कार्यशैली को लेकर चर्चा में रहे। अब सीमावर्ती इलाके में उनकी कार्यशैली की वजह से मामला राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में रहा और जिले की पुलिस की खासी किरकिरी हुई है। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने इंस्पेक्टर की भूमिका की जांच एसपी साउथ मानुष पारीक को दी है। वह कई बिंदुओं पर जांच कर रहे हैं। इंस्पेक्टर पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

विज्ञापन

यह था मामला 
फतेहगंज थाना क्षेत्र में बुधवार शाम किशोरी का शव ट्रेन से कटा मिला था। उसके पिता ने आरोप लगाया कि दूसरे समुदाय के युवक फरियाद ने बहगुल नदी के पास रेल ट्रैक पर ट्रेन के सामने धक्का देकर उनकी बेटी की हत्या कर दी थी। रिपोर्ट दर्ज न होने पर हिंदूवादी संगठनों ने थाने के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया था। 

तब कई बार तहरीर बदलवाने के बाद रात ढाई बजे आरोपी फरियाद के विरुद्ध धर्म परिवर्तन कराने, अपहरण कर दुष्कर्म करने और हत्या के मामले में रिपोर्ट लिखी गई। रात में तीन बजे परिजन शव को घर ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। आरोपी फरियाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं घटना के बाद फतेहगंज पूर्वी इंस्पेक्टर ने लापरवाही बरती। इसकी जांच कराई जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें