दूसरी घटना इज्जतनगर क्षेत्र की
दूसरी घटना में मां के साथ खेत पर गए एक मासूम पर कुत्तों ने हमला कर उसे जख्मी कर दिया। गंभीर हालत में इस बच्चे को भी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गांव गिरधारीपुर निवासी लाखन सिंह का चार वर्षीय बेटा अंश अपनी मां सुनीता के साथ अपनी ननिहाल बंडिया गांव में चमन राजपूत के घर आया था। मंगलवार शाम वह मां व अन्य लोगों के साथ गांव के बाहर खेतों पर घूमने गया था।
ये भी पढ़ें- अजब प्रेम की गजब कहानी: प्रेमिका के घर पहुंचा प्रेमी, सबके सामने भरा मांग में सिंदूर, फिर गूंजने लगे बधाई गीत
अचानक अंश पर कुत्तों ने हमला कर दिया। उसकी मां व अन्य लोग कुछ समझ पाते, तब तक कुत्तों ने उसे बुरी तरह से नोचकर जख्मी कर दिया। कुत्तों को भगाकर किसी तरह बच्चे को छुड़ाया।