फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आवारा कुत्तों ने किया हमला, अनियंत्रित हुई बाइक से गिरकर रिटायर्ड शिक्षिका की मौत

Thu, 30 Apr 2026 02:09 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में आवारा कुत्तों के आतंक से एक रिटायर्ड शिक्षिका की जान चली गई। वह अपने बेटे के साथ बाइक पर बैठकर दामाद के घर जा रही थीं। रास्ते में आवारा कुत्ते बाइक पर झपट पड़े, जिससे अनियंत्रित हुई बाइक से गिरकर रिटायर्ड शिक्षिका की मौत हो गई। 
विज्ञापन
मंजू सक्सेना का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के कर्मचारी नगर क्षेत्र में आवारा कुत्तों के झुंड से बचने के प्रयास में अनियंत्रित हुई बाइक से 65 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षिका मंजू सक्सेना सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गईं। आनन-फानन उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस घटना ने शहर में आवारा कुत्तों के आतंक और नगर निगम की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन


मंजू सक्सेना हाल ही में बेसिक शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हुई थीं। बुधवार अपने बेटे शानू के साथ बाइक से कर्मचारी नगर स्थित केसर वाटिका में अपने दामाद शुभम सक्सेना के घर जा रही थीं। उन्हें वहां से दिल्ली के लिए रवाना होना था। बताया गया कि जैसे ही बाइक ऑफिसर्स एन्क्लेव विस्तार कॉलोनी में राहुल प्रोविजन स्टोर के पास पहुंची, कुत्तों का झुंड बाइक के पीछे दौड़ पड़ा। अचानक हुए इस हमले से घबराकर मंजू सक्सेना का संतुलन बिगड़ गया। वह बाइक से सड़क पर सिर के बल गिर पड़ीं। 
विज्ञापन

इलाज के लिए दिल्ली जाने वाली थी मंजू 
हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। परिजन आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मंजू की समधिन शशि रायजादा ने बताया कि मंजू सक्सेना बीमार रहती हैं। वह इलाज के लिए दिल्ली जाना था लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना से पूरा परिवार सदमे में है। 

नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल
इस घटना से शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या को लेकर स्थिति साफ हुई है। इंस्पेक्टर इज्जतनगर सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि पुलिस के पास इस तरह का कोई मामला संज्ञान में नहीं है। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने कहा कि उन्हें अभी तक मामले की जानकारी नहीं मिली है। सूचना मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, लोगों ने नगर निगम की निष्क्रियता पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें