फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बरेली में 12 साल की बच्ची से दरिंदगी, फंदे से लटका मिला शव, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासा

Thu, 30 Apr 2026 12:20 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है। क्षेत्र के एक गांव निवासी 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया गया। इसके बाद उसका शव घर में फंदे से लटका मिला। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। मामले की जांच के लिए पुलिस की दो टीमों का गठन किया गया है।   
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीय बालिका का शव फंदे से लटका मिला था। परिजनों ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया तो सनसनीखेज खुलासा हुआ। रिपोर्ट में बालिका से दुष्कर्म और मारपीट के गंभीर निशान सामने आए हैं, हालांकि मौत का कारण हैंगिंग बताया गया है। जांच में यह भी पता चला है कि घटना से एक दिन पहले बालिका को उसकी मां ने डंडे से पीटा था।

विज्ञापन


पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की गहन जांच कर रही है। शुरुआती पूछताछ में मां ने दुष्कर्म जैसी किसी बात से इन्कार किया था, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस की जांच की दिशा बदल गई। पुलिस ने मां से दोबारा पूछताछ की है।

विज्ञापन

28 अप्रैल की हुई घटना 
28 अप्रैल की शाम बालिका का पिता मजदूरी के लिए बाहर था। उसकी मां गल्ला लेने कोटे की दुकान पर गई थी। घर पर दोनों बेटियां थीं, जब छोटी बेटी कमरे में गई तो उसने अपनी बड़ी बहन को फंदे से लटका देखा। उसने फोन पर वीडियो कॉल कर पिता को सूचना दी, और घर लौटी मां ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

यह भी पढ़ें- Bareilly News: 13 साल की किशोरी से दुष्कर्म, मुठभेड़ के बाद दो आरोपी गिरफ्तार, गोली लगने से एक घायल

जांच के लिए दो टीमें गठित 
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बालिका के शरीर पर गंभीर चोट के निशान और दुष्कर्म के संकेत मिले, जिससे पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जांच में सामने आया है कि घटना से एक दिन पहले बालिका को उसकी मां ने डंडे से पीटा था। घटना के वक्त उसकी छोटी बहन भी मौजूद थी। पुलिस ने मामले की जांच के लिए दो टीमों का गठन किया है और जल्द ही घटना का खुलासा करने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें