लखीमपुर खीरी में भाजपा नेता के घर पर लगाई आग
- फोटो : सोशल मीडिया
यूपी के लखीमपुर खीरी जिले के सिकंद्राबाद में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा बेहजम के मंडल महामंत्री रामपाल मौर्या के कलीजपुर स्थित घर पर रविवार रात गांव के ही कुछ लोगों ने पथराव किया और उनके छप्पर में आग लगा दी।
सूचना पर एएसपी ने कोतवाल नीमगांव के साथ घटनास्थल का मौका मुआयना कर तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
नीमगांव थाना क्षेत्र के कलीजपुर निवासी भाजपा नेता रामपाल मौर्या ने बताया कि गांव के ही नाजिम खां समेत अन्य लोग ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे को लेकर रंजिश मानते चले आ रहे हैं।
रविवार रात नाजिम, हामिद, सलीम, गुड्डू, हफीज और हकीक खां तमंचा और बंदूक लेकर आए और घर पर पथराव करने लगे। बाद में घर के बाहर पड़े छप्पर में आग लगाकर भाग गए ।