फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बरेली में धर्मस्थल के पास कांवड़ियों पर पथराव, महिलाओं समेत कई लोग घायल; पूर्व पार्षद गिरफ्तार

Sun, 23 Jul 2023 06:58 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Bareilly News: बरेली में अराजकतत्वों ने माहौल खराब करने की कोशिश की है। रविवार दोपहर को जोगी नवादा में एक धर्मस्थल के पास कांवड़ियों के जत्थे पर पथराव कर दिया गया। इसके बाद बवाल हो गया। घटना के वीडियो भी सामने आए हैं। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस फोर्स और लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बारादरी क्षेत्र के जोगी नवादा में रविवार दोपहर इबादत स्थल के पास कांवड़ियों के जत्थे पर अराजकतत्वों ने पथराव कर दिया। इस घटना में महिलाओं समेत कई कांवड़िये घायल हो गए। विरोध में थोड़ा आगे बढ़कर कांवड़ियों ने सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने पूर्व पार्षद की शह पर घटना का आरोप लगाकर नारेबाजी की। कई थानों की फोर्स और आरएएफ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी उस्मान को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


गोपालनगर वार्ड 48 से जोगी नवादा के वनखंडीनाथ मंदिर होते हुए कांवड़िये कछला गंगाघाट पर जल लेने जाते हैं और वापस आकर इसी मंदिर में जलाभिषेक करते हैं। रविवार दोपहर करीब सवा दो बजे करीब 30 वाहनों से चार हजार कांवड़ियों का जत्था गोपालनगर से मंदिर की ओर बढ़ा। जत्थे में महिलाएं और बच्चे भी थे। जोगी नवादा में एक इबादत स्थल के पास से जब जत्था निकला तो कुछ गुलाल उड़कर दूसरी ओर चला गया। इस बात पर इबादत स्थल के पास मौजूद लोग भड़क गए। दूसरे पक्ष के युवकों ने पथराव कर दिया। छत से भी कांवड़ियों पर पथराव किया गया। 


ये भी पढ़ें- हैवानियत के बाद कत्ल: हत्यारे छोड़ गए दरिंदगी के निशान, जिसने भी शव देखा समझ गया पूरी कहानी, सीरियल किलर...

विज्ञापन

 

पथराव के कांवड़ियों का जत्था रुका - फोटो : अमर उजाला

महिलाओं और कांवड़ियों को लगे पत्थर 

कांवड़ दल में शामिल संदीप शर्मा समेत ट्रालियों में मौजूद महिलाओं और कांवड़ियों को पत्थर लगे। पथराव में इंस्पेक्टर बारादरी की गाड़ी समेत पुलिस की तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इसके बाद माहौल बिगड़ गया। बारादरी थाना प्रभारी अभिषेक सिंह व जोगी नवादा चौकी प्रभारी ने लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने। कांवड़ियों ने थोड़ा आगे बढ़कर गली में वाहनों को आड़ा तिरछा लगा लिया और वहीं पर रोड बंद कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।



 

घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

दोबारा कांवड़ निकालने पर अड़े 

कांवड़ियों की मांग थी कि पूर्व पार्षद उस्मान के इशारे पर घटना हुई है। घटना के वक्त उस्मान मौजूद था, उसकी गिरफ्तारी की जाए। कुछ देर बाद एसपी सिटी राहुल भाटी ने इन लोगों को बताया कि उस्मान को गिरफ्तार कर लिया है तो यह लोग उसे मौके पर लाने की जिद करने लगे। मुश्किल से यह लोग मानकर मंदिर तक आए। यहां इन्होंने जिद की कि इबादत स्थल के पास दोबारा ले जाकर वहीं से कांवड़ यात्रा निकलवाई जाए। हालांकि अधिकारियों ने इस पर सहमति नहीं जताई। 

इसके बाद कांवड़ियों में आक्रोश और बढ़ गया। मंदिर के पास मैदान में कुछ देर रुकने के बाद कांवड़िये शाम सात बजे पीलीभीत बाईपास पर पहुंच गए। सुरेश शर्मा नगर चौराहे पर जाम लगा दिया। इससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। माहौल गरमाता देख डीएम शिवाकांत द्विवेदी और एसएसपी प्रभाकर चौधरी बारादरी थाने पहुंच गए। उनसे बात कर अन्य अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को सममझाया। तो सवा आठ बजे जाम खोल दिया गया। 
विज्ञापन

आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तारी की जाएगी 

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि कांवड़ियों का जत्था धर्मस्थल के पास से गुजर रहा था। वहां कुछ फेंकने की वजह से विवाद बढ़ गया। जत्थे का एक हिस्सा आगे निकल चुका था, पीछे का हिस्सा गुजरते वक्त कुछ पत्थर फेंके गए। सीसीटीवी फुटेज से पता लगा है कि दोनों तरफ से पत्थर फेंके गए हैं। आक्रोशित लोगों को समझाकर जत्थे को आगे भेज दिया है। फुटेज से आरोपियों को चिह्नित कर नामजदगी और गिरफ्तारी की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें