फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पक्षियों के शव मिलने से मचा हड़कंप आईवीआरआई भेजा कबूतर का शव

विज्ञापन
आईवीआरआई - फोटो : सोशल नेटवर्क
विज्ञापन

फरीदपुर में कबूतर और मझगवां में मृत मिला कौआ, बर्ड फ्लू के खतरे को लेकर दहशत

बरेली। पूरनपुर की मुर्गियों के सैंपल में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के साथ ही बरेली में भी मृत पक्षियों के मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। बुधवार को फरीदपुर में एक कबूतर और मझगवां में एक कौआ मृत मिला। इससे लोगों में दहशत है। संभागीय वनाधिकारी भरत लाल की सूचना पर पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने पक्षियों के शव कब्जे में ले लिए हैं। कबूतर का शव जांच के लिए आईवीआरआई भेजा गया है
विज्ञापन

फरीदपुर। नगर के मोहल्ला परा में बरगद के पास बुधवार को एक कबूतर मृत पड़ा था। बर्ड फ्लू की दहशत के बीच कबूतर को मृत देखकर वहां हड़कंप मच गया। लोगों ने बर्ड फ्लू की आशंका जताते हुए तत्काल पशु चिकित्सा विभाग और वन विभाग की टीम को फोन पर कबूतर के मरने की सूचना दी। अफसरों ने लोगों को मृत कबूतर से दूर रहने की हिदायत दी। कुछ ही देर में टीम मौके पर पहुंच गई और मृत कबूतर को सील कर जांच के लिए भेज दिया। नगर के आबादी क्षेत्र में कबूतर मृत मिलने से हड़कंप मच गया। संवाद

मृत कौआ का पशु चिकित्साधिकारी ने कर दिया पोस्टमार्टम

बिशारतगंज। मझगवां ब्लाक के गांव चंदनपुर में बुधवार को एक कौआ मृत मिला। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम मृत कौआ को पशु चिकित्सालय ले गई। वहां पशु चिकित्साधिकारी ने उसका सैंपल जांच को भेजने के बजाय पोस्टमार्टम कर बर्ड फ्लू न होने की बात कही।
वन क्षेत्राधिकारी आंवला राजेश कुमार शर्मा ने बताया बुधवार सुबह उन्हें चंदनपुर गांव में मृत कौआ मिलने की सूचना मिली। अधिकारियों के निर्देश पर कौआ को मझगवां पशु चिकित्सालय लाया गया। पशु चिकित्साधिकारी रमेश चंद्र यादव ने अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम किया। उन्होंने कौआ में बर्ड फ्लू के लक्षण न होने और उसकी ठंड से मौत होने की जानकारी दी। वहीं, डीएफओ ने कौवे के पोस्टमार्टम को नियम विरूद्घ बताया है। उनका कहना है कि मझगवां पशु चिकित्सालय से मृत कौआ का सैंपल जांच के लिए आईवीआरआई भेजा जाना चाहिए था। वहीं सीवीओ ललित कुमार वर्मा का कहना है कि कौआ का शव सूखा और चोट लगा मिला था। इसी वजह से पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें निमोनिया के लक्षण मिले। बर्ड फ्लू की आशंका तभी होती है जब एक ही स्थान पर अधिक संख्या में पक्षी मिलें। संवाद

जनपद से अभी तक अलग-अलग पोल्ट्री फार्म से 260 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। सभी की रिपोर्ट मिल चुकी है। लेकिन किसी में कोई बीमारी की पुष्टि नहीं हुई है। सभी पशु चिकित्साधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया है। पोल्ट्री फार्म संचालकों को भी सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। -ललित कुमार वर्मा, सीवीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें