फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी और इंतजार... उड्डयन मंत्री भी नहीं बता पाए कब शुरू होगी उड़ान

Tue, 30 Jun 2020 02:28 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
नंदगोपाल गुप्ता नंदी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

नंदगोपाल नंदी ने टर्बो, जूम सहित कई एयरलाइंस से बात होने की दी जानकारी
विज्ञापन

कंपनियों को प्रोत्साहित करने के लिए 50 फीसदी खाली सीटों पर मिलेगी पूरी भरपाई

बरेली। हवाई अड्डे से उड़ान कब शुरू होगी.. ये सवाल फिर सवाल ही रह गया। नागरिक उड्डयन मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने सोमवार को कहा कि एयरपोर्ट के लिए स्ट्रक्चर देना सरकार का काम है लेकिन उड़ान सेवाओं के लिए एयरलाइंस कंपनियों को ही आगे आना होगा। टर्बो एविएशन और जूम सहित कई एयरलाइंस शासन के संपर्क में हैं। इनके सीईओ के साथ जल्द वार्ता भी होनी है। एयरलाइंस कंपनियों को प्रोत्साहित करने के लिए यात्री सीटों पर सब्सिडी देने की घोषणा भी की गई है। हालांकि उड़ान शुरू कब होगी, इसका जवाब वो नहीं दे पाए।
विज्ञापन

मुरादाबाद से लखनऊ जाते वक्त सर्किट हाउस में रुके उड्डयन मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत की। सवा साल पहले बरेली हवाई अड्डे का उद्घाटन होने के बावजूद अब तक हवाई सेवा शुरू न होने के सवाल पर उड्डयन मंत्री ने कहा कि केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय से पहले जेट एयरवेज ने अनुबंध किया था मगर आर्थिक संकट के चलते कंपनी दिवालिया हो गई। अगर ऐसा नहीं होता तो उड़ान अब तक शुरू हो गई होती। उन्होंने कहा कि टर्बो एविएशन के साथ जूम सहित अन्य एयरलाइंस कंपनियों की सरकार से वार्ता चल रही है। इनके वरिष्ठ प्रबंधन के साथ जल्द ही महत्वपूर्ण मीटिंग भी होगी। उसमें बरेली एयरपोर्ट को लेकर भी खास फैसले हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ने एयरलाइंस कंपनियों को प्रोत्साहित करने के लिए यह फैसला भी लिया है कि किसी हवाई जहाज में पैंसेंजर कम रहते हैं तो 50 फीसदी तक खाली सीटों पर किराए की पूरी सब्सिडी मिलेगी। इसमें केंद्र 80 और राज्य सरकार 20 प्रतिशत की रकम देकर नुकसान की भरपाई करने को भी तैयार है।

टर्बो के शेड्यूल तक जारी हुए मगर हवाई जहाज आज तक न उड़ा

पिछले साल लोकसभा चुनाव के ऐन वक्त पहले मार्च में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और नागरिक उड्डयन मंत्री नंदगोपाल नंदी सहित कई बड़े नेताओं ने एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। तत्कालीन केंद्रीय उड्डयन मंत्री ऑनलाइन शामिल हुए थे मगर लेकिन उड़ान अब तक नहीं चालू हो सकी हैं। इसके बाद टर्बो एविएशन के अधिकारियों ने कई बार एयरपोर्ट का जायजा लिया। उड़ान के लिए शेड्यूल तक जारी हो गए। कंपनी के सीईओ पीवी रविशंकर ने कई बार बयान दिया कि छोटे विमानों के साथ मलेशिया से 72 सीटर बड़ा हवाई जहाज भी बरेली के लिए मंगवाया जा रहा है लेकिन ये अब तक नहीं मिल सके हैं।

अचानक बदला प्रोग्राम, एयरपोर्ट का निरीक्षण करने नहीं पहुंचे मंत्री

नागरिक उड्डयन मंत्री नंदगोपाल नंदी के पहले जारी हुए कार्यक्रम में उन्हें निर्माणाधीन एयरपोर्ट पर पहुंचकर वहां निरीक्षण करना था। इसे लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी आफ इंडिया यानी एएआई के अधिकारियों के साथ प्रशासन भी सक्रिय हो गया था लेकिन सोमवार की सुबह अचानक उनका संशोधित प्रोग्राम जारी हो गया। इसमें केवल उन्हें सर्किट हाउस में कुछ देर ठहरकर उन्हें पुलिस लाइन हैलीपेड से हेलीकाप्टर से वापस लखनऊ रवाना होना था। हालांकि एयरपोर्ट के अधिकारियों ने मंत्री के एयरपोर्ट के लिए पांच सौ केवीए का स्वतंत्र फीडर बनने और करीब दो करोड़ से ड्रेन का निर्माण न होने सहित कई दिक्कतें रखीं। मंत्री ने सिविल एन्क्लेव के संयुक्त महाप्रबंधक, विधायक डॉ. अरुण कुमार और शहर भाजपा अध्यक्ष डॉ. केएम अरोरा आदि फीडबैक लिया। भाजपा नेता बंटी ठाकुर, देवेंद्र जोशी आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें