दोनों पक्षों के 17 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
भोजीपुरा। मामूली कहासुनी को लेकर मिल्क इममनगर में दो पक्षों में जमकर लाठियां चलीं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के घर में घुसकर मारपीट की। पुलिस ने दोनों पक्षों के 17 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के गांव मिल्क इममनगर निवासी दानिश ने आरोप लगाया कि पांच जून की रात नौ बजे गांव का शफीक अपने परिजनों को लेकर उसके घर में घुस गया। गाली देते हुए मारपीट की। इसमें दानिश, उसके बहनोई मोहसिन, बुआ मैनाज, बहन फिजा घायल हो गए। शोर मचाने पर सभी हमलावर धमकी देकर घर से भाग गए। दानिश की ओर से लिखाई गई रिपोर्ट में मोहम्मद शफीक, मोहम्मद अनीस, मुजीम, गुलाहसन महमुद्दीन, शानू को आरोपी बनाया गया है। इधर, मोहम्मद शफीक ने भोजीपुरा थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि वह पांच जून को नौ बजे मिलाद शरीफ करा रहा था। तभी गांव का ही रहने वाला दानिश अपने परिजनों को लेकर उसके घर में घुस आया। लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें मोहम्मद शफीक, पत्नी फरजाना बी, बेटा अनीस, मोहम्मद अयान, गुलहसन घायल हो गए।
प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा प्रवीन सोलंकी ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद