फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शादी समारोह में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, दो घायल, अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरगढ़। अपनी ननिहाल गहलुईया गांव में विवाह समारोह में शामिल होने आए ममेरे भाइयों और फुफेरे भाइयों में मामूली बात को लेकर जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें एक पक्ष की महिला सहित दो लोग गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों की ओर से तहरीर के आधार पर मामला पंजीकृत किया है। आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव गहलुईया में उमेश के परिवार में शादी समारोह था, जिसमें उनके ननिहाल ग्राम सिमरिया थाना मीरगंज निवासी ममेरे भाई धर्मवीर, कन्हैयालाल, श्यामवीर व उनके लड़के दीपक, गुल्ली, भूपेंद्र, महिलाएं समेत शादी समारोह में भात पहनने के लिए आए हुए थे। इसी बीच घर पर उमेश और दुर्जन सिंह दोनों भाइयों के बीच आपसी बंटवारे को लेकर कहासुनी हो गई।
वहां मौजूद ममेरे भाई धर्मवीर, कन्हैयालाल, श्यामवीर, उनके लड़के दीपक गोपाली, भूपेंद्र और महिलाएं आ गईं। इसी बीच उमेश, दुर्जन सिंह और उसकी मां भगवान देई को डंडों और कुर्सी से पीटा गया, जिसमें भगवान देवी, उमेश गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने धर्मवीर, कन्हैयालाल समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। घायलों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने सिमरिया थाना मीरगंज लोगों के खिलाफ मामला पंजीकृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, थाना अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि दोनों पक्षों में संपत्ति बंटवारे का मामला था, जिसमें जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें