कासगंज के सहावर गेट निवासी व्यक्ति ने एसटीएफ के हेड कांस्टेबल के खिलाफ शिकायत की है। आरोप है कि हेड कांस्टेबल की वर्दी पहनकर बरेली से कासगंज के बीच ट्रेन में चलता है। वह लोगों पर रौब जमाता है।
बरेली एसटीएफ का एक दीवान अक्सर सार्वजनिक रूप से दरोगा की वर्दी पहनकर रौब जमाता है। इसकी शिकायत अधिकारियों से की गई है। दीवान का दरोगा की वर्दी में फोटो भी भेजा गया है। मामले की जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन
कासगंज के सहावर गेट निवासी मोहन वर्मा ने एडीजी जोन से यह शिकायत की थी। इसमें आरोप था कि कासगंज का निवासी एक हेड कांस्टेबल बरेली एसटीएफ में तैनात है। वह दरोगा की वर्दी पहनकर बरेली से कासगंज के बीच ट्रेन में चलता है।
ट्रेन में वह खुद को दरोगा बताकर रौब दिखाता है। आरोप लगाया कि दीवान की भूमिका कासगंज व एटा में अवैध गतिविधियों में भी है। वह लोगों को मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी देता है। उन्होंने हेड कांस्टेबल की भूमिका की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की गई है।
इस मामले में कासगंज सीओ व बरेली एसटीएफ के सीओ ने जांच शुरू कर दी है। बरेली एसटीएफ के सीओ अब्दुल कादिर ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है। बेटे की बीमारी की वजह से फिलहाल दीवान ने अवकाश ले रखा है।