फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एकजुट रहें, नई पीढ़ी को बनाएं संस्कारवान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। वैश्य समाज को एकजुट करने और सजातीय बंधुओं की समस्याओं का आपसी सहयोग से समाधान करने के लिए भारतीय वैश्य महासभा का गठन हुआ है। वर्तमान में समाज को भौतिकता, समाजवाद तोड़ रहा है। सतर्क रहें। एकजुट रहें। संगठन को मजबूत बनाने के लिए भरसक प्रयास करें।
विज्ञापन

ये संदेश रविवार को एक होटल में आयोजित भारतीय वैश्य महासभा के मंडलीय महासम्मेलन के मंच पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल ने दिया। कहा कि जिस दिन समाज एकजुट होगा, कोई भी राजनीतिक दल हमारी अवहेलना नहीं कर पाएगा।
बदायूं से आए पूर्व मंत्री व विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि राजनीतिक पटल पर उपेक्षा की वजह वैश्य समाज के उप वर्गों का अलग होना है। अगर उप वर्ग एकजुट हो तो 17 फीसदी भागीदारी वैश्य समाज की होगी।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने नई पीढ़ी को संस्कारवान, दयावान बनाने व परोपकार के काम में लगाने की अपील की। अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि जल्द अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वैश्य संगठित होंगे।
ये हुए सम्मानित
वैश्य समाज के मुरारी लाल अग्रवाल, प्रो. कृष्ण वल्लभ वार्ष्णेय, कारोबारी देवेंद्र खंडेलवाल, ट्रांसपोर्टर केशव गुप्ता, कत्था फैक्टरी के महाप्रबंधक राजकुमार अग्रवाल, प्रमुख मारवाड़ी समाजसेवी रामदयाल मोहता, व्यवसायी रविकांत बूवना, महावीर जायसवाल सम्मानित हुए। पीलीभीत नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, ईशान गुप्ता, अवधेश अग्रवाल, कैलाश मित्तल, अनिल गुप्ता, डॉ. नवनीत वार्ष्णेय, भाजपा के महानगर कोषाध्यक्ष राज अग्रवाल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेश जसोरिया ने उन्हें सम्मानित किया। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें