बसों की कमी से भटक रहे लोकल रूटों के यात्री
परिक्षेत्र की 580 बसें प्रयागराज महाकुंभ में जाने के बाद लोकल रूटों के यात्रियों को भटकना पड़ रहा है। कई रूटों पर बसों की कमी होने के कारण बरेली से रामपुर, मुरादाबाद, आगरा, मथुरा, दिल्ली, शाहजहांपुर, हरदोई, कासगंज, देहरादून, हरिद्वार आदि स्थानों के यात्रियों का ट्रेनों पर दबाव बढ़ गया है। महाकुंभ में गईं रोडवेज बसों की वापसी सात फरवरी से शुरू होगी। इसके बाद आठ फरवरी से कुछ सुधार की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें- दरिंदगी के बाद हत्या: गला दबाया...जबड़ा तोड़ा, फोड़ीं आंखें, देहरादून में यूपी की किशोरी को प्रेमी ने मार डाला
स्थानीय स्तर पर रोडवेज ने 150 बसों के फेरों को भी बढ़ाया है, लेकिन यह नाकाफी साबित हो रहे हैं। रात में लोकल रूटों के यात्रियों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। सेवा प्रबंधक धनजीराम ने बताया कि सात फरवरी से प्रयागराज को आवंटित बसों की वापसी शुरू हो जाएगी। इसके बाद व्यवस्था में सुधार होगा।
महाकुंभ में हादसे के बाद बरेली से 32 बसों को वहां फंसे यात्रियों को वापस लाने के लिए बुधवार को भेजा गया था। रास्ते में भीड़ जाम और प्रयागराज में प्रवेश से पहले जाम में बसों के फंसने के कारण यह बसें तीसरे दिन शुक्रवार को प्रयागराज पहुंच सकीं। कुछ बसों ने वहां से वापसी शुरू कर दी है, लेकिन भीड़ और जाम के कारण तय समय में इन बसों के बरेली आने की उम्मीद नहीं है।