फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मस्थल में दुष्कर्म का मामला: बरेली में दो किशोरियों के बयान तय करेंगे... आरोपी पुजारी जेल जाएगा या नहीं?

Thu, 15 May 2025 03:19 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

धर्मस्थल में किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कराएगी। अगर पीड़िता अपने बयान पर कायम रही तो आरोपी पुजारी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वहीं पुजारी दुष्कर्म के आरोप को गलत बता रहा है। 
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : Freepik/AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के धर्मस्थल में ऋषिकेश की किशोरी से दुष्कर्म के मामले में कथित पुजारी की किस्मत का फैसला दो किशोरियों के बयान पर टिका है। इनमें एक किशोरी नौंवी की छात्रा है, जिसने पुजारी के खिलाफ धर्मस्थल में बंधक बनाकर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके बाद से कैंट थाना पुलिस ने पुजारी युवक को हिरासत में ले रखा है। बरेली पुलिस अब इस किशोरी के कोर्ट में बयान दर्ज कराएगी। अगर वह अपनी बात पर कायम रही तो पुजारी को जेल जाना पड़ेगा। हालांकि आरोपी पुजारी का कहना है कि वह दोनों एक दूसरे के परिचित हैं और दुष्कर्म का आरोप गलत है। 

विज्ञापन


वहीं दूसरी किशोरी वह है, जो पीड़िता के साथ धर्मस्थल आई थी और यहां से उसका मोबाइल फोन लेकर चली गई। महज 13 साल की इस किशोरी को ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने हरियाणा के फरीदाबाद से तलाश कर लिया है। उसे अगवा करने का मुकदमा ऋषिकेश में दर्ज है तो उसके वहीं पर बयान कराए जा रहे हैं। अगर उस किशोरी ने भी बंधक बनाने या किसी तरह अत्याचार की बात कही तो भी आरोपी पुजारी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बरेली पुलिस के अधिकारी फिलहाल दोनों किशोरियों के बयान पूरे होने का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला 
ऋषिकेश से आई महिला अपनी बेटी व वकील के साथ बुधवार दोपहर एसएसपी से मिली थी। उसने बताया कि वह बिहार की निवासी हैं। कई साल से परिवार ऋषिकेश में रह रहा है। 16 साल की बेटी कक्षा नौ की छात्रा है। बरेली के कैंट इलाके के धर्मस्थल में रहने वाला भमोरा थाना क्षेत्र निवासी युवक रामकिशन भी कई साल से ऋषिकेश में रह रहा था। बाद में वह बरेली चला आया। वह फेसबुक व इंस्टाग्राम के जरिये उनकी बेटी के संपर्क में था।

यह भी पढ़ें- धर्मस्थल में छात्रा से दुष्कर्म: पुजारी के खिलाफ FIR, पीड़िता बोली- बंधक बनाकर कई बार किया यौन शोषण

पीड़ित छात्रा ने बताया कि कथित पुजारी ने शादी का झांसा देकर कई बार संबंध बनाए। उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। 13 अप्रैल को पुजारी ने उसे किराया भेजकर बरेली बुलाया। तब छात्रा अपनी बहन की 13 साल की बेटी को लेकर बरेली चली आई। आरोपी ने उसे धर्मस्थल में बंधक बनाकर रखा। कई बार उसका यौन शोषण किया। तीन दिन पहले वह किसी तरह भाग निकली, पर भांजी का पता नहीं लग रहा है। पुजारी उसे धमका रहा है। एसएसपी के निर्देश पर सीओ प्रथम ने दिनभर जांच की। रात में ही आरोपी पुजारी को थाने में बैठा लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें