फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मस्थल में छात्रा से दुष्कर्म: पुजारी के खिलाफ FIR, पीड़िता बोली- बंधक बनाकर कई बार किया यौन शोषण

Thu, 15 May 2025 01:55 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Bareilly News: ऋषिकेश से अपनी मां के साथ बरेली पहुंची छात्रा ने पुजारी पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : stock.adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की मूल निवासी व ऋषिकेश में रह रही 16 साल की छात्रा ने बरेली के धर्मस्थल में बंधक बनाकर पुजारी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। एसएसपी के आदेश पर कैंट थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दूसरा आरोप छात्रा की 13 साल की भांजी को अगवा करने का था। वह हरियाणा के फरीदाबाद में मिल गई है। पुलिस के मुताबिक, छात्रा पर ऋषिकेश में भांजी के अपहरण के आरोप में रिपोर्ट दर्ज है। वहां की पुलिस को बुलाया गया है।

विज्ञापन


ऋषिकेश से आई महिला अपनी बेटी व वकील के साथ बुधवार दोपहर एसएसपी से मिली। बताया कि वह बिहार की निवासी हैं। कई साल से परिवार ऋषिकेश में रह रहा है। 16 साल की बेटी कक्षा नौ की छात्रा है। बरेली के कैंट इलाके के धर्मस्थल में रहने वाला भमोरा थाना क्षेत्र निवासी युवक रामकिशन भी कई साल से ऋषिकेश में रह रहा था। बाद में वह बरेली चला आया। वह फेसबुक व इंस्टाग्राम के जरिये उनकी बेटी के संपर्क में था।

यह भी पढ़ें- UP: इस जिले में मार्शल आर्ट सीख रहीं 'लेडी कमांडो', IPS अंशिका वर्मा के निर्देशन में अपराध पर करेंगी प्रहार
विज्ञापन


पीड़ित छात्रा ने बताया कि कथित पुजारी ने शादी का झांसा देकर कई बार संबंध बनाए। उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। 13 अप्रैल को पुजारी ने उसे किराया भेजकर बरेली बुलाया। तब छात्रा अपनी बहन की 13 साल की बेटी को लेकर बरेली चली आई। आरोपी ने उसे धर्मस्थल में बंधक बनाकर रखा। कई बार उसका यौन शोषण किया। तीन दिन पहले वह किसी तरह भाग निकली, पर भांजी का पता नहीं लग रहा है। पुजारी उसे धमका रहा है। एसएसपी के निर्देश पर सीओ प्रथम ने दिनभर जांच की। रात में ही पुजारी को थाने में बैठा लिया गया।

कैंट पुलिस पर टालमटोल का लगाया आरोप
महिला के वकील नरेंद्र राणा ने बताया कि मां-बेटी तीन दिन से कैंट थाने के चक्कर काट रही थीं। थाना प्रभारी उन्हें कार्रवाई का आश्वासन देकर भेज देते थे। कभी उन्हें चौकी तो कभी घर जाने के लिए कहा जा रहा था। पुलिस ने पुजारी से एक बार भी बात नहीं की और न ही बच्ची का पता लगाने की कोशिश की। उन्होंने कैंट पुलिस की भूमिका की जांच व कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मौसी का मोबाइल लेकर बिना बताए गई थी भांजी
एसएसपी अनुराग आर्य के मुताबिक, लापता बच्ची के पिता ने ऋषिकेश कोतवाली में इसी छात्रा के खिलाफ बेटी को अगवा करने की रिपोर्ट करा रखी है। ऋषिकेश पुलिस ने बच्ची को फरीदाबाद से खोज लिया है। वह बरेली से अपनी मौसी का मोबाइल फोन लेकर बिना बताए चली गई थी। ऋषिकेश पुलिस को बुलाया है। कैंट थाने में कथित पुजारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उससे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें