फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: निलंबित इंस्पेक्टर और तीनों सिपाहियों के बयान दर्ज, कराई गई वीडियोग्राफी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जीआरपी थाने में फायरिंग मामले की जांच कर रहे सीओ जीआरपी गाजियाबाद सुदेश गुप्ता ने शुक्रवार को निलंबित इंस्पेक्टर परवेज खान, सिपाही छोटू, मोनू और मनोज के बयान दर्ज किए। बयान दर्ज कराने के लिए चारों को गाजियाबाद बुलाया गया था। उनके बयानों की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। इससे पहले सीओ बुधवार को भी जीआरपी थाने का मुआयना कर स्टाफ से पूछताछ कर चुके हैं। जांच के लिए भेजी गईं दोनों पिस्टल की बैलेस्टिक रिपोर्ट आने का अभी इंतजार है।
विज्ञापन

जीआरपी थाने में दो सितंबर की रात फायरिंग में इंस्पेक्टर परवेज खान और सिपाही छोटू घायल हो गए थे। दो दिन अधिकारी मामले को दबाए रखे। चार सितंबर को मामला सुर्खियों में आया तो सीओ जीआरपी मुरादाबाद एके वर्मा ने बरेली आकर सफाई देते हुए इंस्पेक्टर और तीन सिपाहियों के निलंबन की जानकारी दी थी। हालांकि, वह फायरिंग की स्पष्ट वजह भी नहीं बता सके। सीओ गाजियाबाद को जांच सौंपकर उनसे 15 दिन में रिपोर्ट मांगी गई है। सीओ सुदेश गुप्ता ने बताया कि तय समय पर रिपोर्ट एसपी को सौंप दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें