भोजीपुरा। कंपोजिट विद्यालय मोहम्मदपुर ठाकुरान की अध्यापिका द्वारा प्रधान का नाम मिड-डे मील (एमडीएम) के खाते से हटाने के मामले में बयान दर्ज किए गए हैं। बृहस्पतिवार को खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रधान व अध्यापिका के बयान दर्ज किए हैं।
ब्लाॅक क्षेत्र भोजीपुरा के गांव मोहम्मदपुर ठाकुरान की प्रधान अध्यापिका लक्ष्मी पर गुपचुप तरीके मिड-डे मील के खाते से प्रधान शशि गंगवार का नाम हटवाकर प्रबंध समिति के अध्यक्ष हरीशचंद्र का नाम जुड़वाने का आरोप लगा था। प्रधान शशि गंगवार का आरोप है कि उन्होंने अध्यापिका से इस संबंध में पूछा तो वह व अन्य लड़ाई करने के लिए आमादा हो गए।
प्रधान शशि गंगवार ने प्रधान संघ भोजीपुरा के नेतृत्व में शिकायत की थी। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बहेड़ी के खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश चंद्र जोशी को जांच सौंपी थी। बहेड़ी खंड शिक्षा अधिकारी बृहस्पतिवार को मोहम्मदपुर ठाकुरान विद्यालय में जांच करने पहुंचे। उन्होंने प्रधान शशि गंगवार व इंचार्ज अध्यापिका लक्ष्मी के बयान दर्ज किए। खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश चंद्र जोशी ने बताया कि जांच रिपोर्ट बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिया जाएगा। संवाद