न्यू ईयर सेलेब्रेशन का आगाज अमर उजाला के साथ शनिवार शाम न्यू ईयर फेस्ट में हो गया। स्पर्श लॉन में कैंप फायर के इर्दगिर्द और स्टेज के नीचे खड़े ब्लैक ड्रेस कोड के खूबसूरत परिधान पहने लोग परफार्मेंस को चीयर करते और सेल्फी लेते दिखे। लॉन में इधर-उधर मस्ती करते बच्चों को भी अमर उजाला की इस पार्टी ने खूब फन दिलाया। शनिवार को इस कार्यक्रम में शहर का टैलेंट भी खूब दिखा। बच्चों से लेकर बड़ों ने भी स्टेज पर चढ़कर सामने खड़े अपनों और अपने शहर वालों के सामने खूब रंग जमाया। कार्यक्रम का संचालन अनिल नैयर ने किया।
मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री संतोष गंगवार ने सभी को नए साल की बधाई दी। उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री मोदी में सबका विश्वास कायम रहेगा। विशेष अतिथि एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने अमर उजाला को इस कार्यक्रम के लिए धन्यवाद दिया और सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। राजन म्यूजिकल ग्रुप के ऑकेस्ट्रा पर युवाओं ने जमकर धूम मचाई। मोनिका डांस एकेडमी के कलाकारों की परफार्मेंस ने कार्यक्रम में समां बांधा। नन्हे जादूगर व्योम अग्रवाल ने आंख पर पट्टी बांधकर लोगों को उनके कपड़ों के बारे में बताया। विजिटिंग कार्ड पर लिखा उनका नंबर भी पढ़कर दिखाया तो सभी हैरान रह गए। अमर उजाला मिसेज बरेली नेहा जौहरी और मीना अग्रवाल की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में छोटी सी आशा की पारुल मलिक, आईआईए के शाशि भूषण शील, डॉ. विमल भारद्वाज, रामकुमार ज्वैलर्स से संजय अग्रवाल मौजूद रहे। आयोजन में विशेष सहयोग स्पर्श लॉन का रहा, यहां से संजय अग्रवाल, डॉ. मोहित, डॉ. कनुप्रिया, अंकित अग्रवाल, रति अग्रवाल और मोहित अग्रवाल, क्रिएथिक्स स्कूल के निदेशक डॉ. आरके शर्मा, होराइजन से प्रिंज छावड़ा मौजूद रहे। अन्य सहआयोजक स्पर्श रिजार्ट, स्पर्श अपार्टमेंट, कैंब्रिज इंफ्रा और इवेंट राइडर फोकस डाइग्नोस्टिक रहा।