बरेली। स्टेडियम रोड पर डेलापीर से संजयनगर तक एक निजी कंपनी ने केबल बिछाने के लिए गड्ढे खोद कर डाल दिए थे। अमर उजाला में खबर छपने के बाद जब नगर निगम ने कंपनी पर दबाव बनाया तो अब गड्ढे बंद करने का काम शुरू हो गया है, लेकिन सड़क किनारे कब्जे बरकरार हैं। मुख्य अभियंता संजय सिंह चौहान ने बताया कि जल्द ही सारे गड्ढों को बंद करा दिया जाएगा।
स्थान- डेलापीर चौराहे से पहले।
स्टेडियम रोड से डेलापीर चौराहे से पहले सड़क किनारे खोदे गए गड्ढे को शनिवार को बंद कर दिया गया है। इसके आगे के गड्ढे में मजदूरों को लगाकर केबल जोड़ने का काम तेजी से किया जा रहा था। कंपनी के लोगों का कहना है कि एक सप्ताह में सभी गड्ढों को बंद कर दिया जाएगा।
स्थान- सेल्फी प्वाइंट से पहले।
स्टेडियम रोड पर बनाए गए सेल्फी प्वाइंट से पहले सड़क किनारे रेता बजरी का अवैध कारोबार अब भी जारी है। यहीं सड़क किनारे फुटपाथ की मिट्टी निकालकर उसमें पानी भर दिया गया, ताकि लोग फुटपाथ पर न चल सकें और उस पर रेता-बजरी के ढेर लगाए जा सकें। इसी के सामने सड़क के गड्ढों को नगर निगम ने अभी तक नहीं भरवाया है।