फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्टेडियम पैंथर्स ने छह रनों से जीता मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित स्टेडियम प्रीमियर क्रिकेट लीग में रविवार को स्टेडियम रॉयल्स और स्टेडियम पैंथर्स की टीमों ने अपने-अपने मुकाबले जीते। स्टेडियम पैंथर्स को विजेता बनाने में बिजनेश ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

दिन के पहले मुकाबले में स्टेडियम रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवरों में सभी विकेट खोकर 118 रन बनाए। टाइगर्स के कप्तान कुशाग्र ने 2.3 ओवरों में 11 रन देकर चार विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टाइगर्स की पूरी टीम 17.3 ओवरों में 58 रनों पर ही ढेर हो गई। स्टेडियम रॉयल्स ने 60 रनों से मैच को अपने नाम किया।
स्टेडियम रॉयल्स की ओर से अर्शल ने तीन ओवरों में चार रन देकर तीन विकेट लिए। रजा ने चार ओवरों में 16 रन खर्च कर तीन विकेट लिए। शानदार गेंदबाजी के लिए रजा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

दूसरे मैच में टॉस जीतकर स्टेडियम पैंथर्स ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम 15.2 ओवरों में 102 रनों के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई। कप्तान असद दानिश ने 30 गेंदों पर 37 रन बनाए। बिजनेश ने 20 रनों का योगदान दिया। इसमें तीन चौके और एक छक्का शामिल था। स्टेडियम किंग्स के लिए सुबोध कुमार ने चार ओवरों में 29 रन खर्च कर पांच विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टेडियम किंग्स की पूरी टीम 15.4 ओवरों में 96 रन पर ही ऑलआउट हो गई। स्टेडियम पैंथर्स ने छह रनों से मुकाबला जीत लिया। स्टेडियम पैंथर्स की ओर से हेमंत ने 3.4 ओवरों में 20 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। बिजनेश ने दो ओवरों में 14 रन देकर दो विकेट लिए। हरफनमौला प्रदर्शन के लिए बिजनेश को मैन ऑफ द मैच मिला।

इससे पूर्व मैच का उद्घाटन वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी गाजी मियां ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर मो. कमर, मो. चमन, अमित यादव, अब्दुल जिशान, सुहैल अंसारी, आदर्श भारद्वाज, नितेश भारद्वाज आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें