फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रकाश की कप्तानी पारी से फाइनल में पहुंची स्टेडियम ब्लू की टीम

Sun, 22 Nov 2026 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में बरेली क्रिकेट एसोसिएशन एवं क्रिकेट कैंप स्टेडियम की ओर से आयोजित सीड्सपोर्ट्स चैलेंजर ट्रॉफी में रविवार को स्टेडियम रेड और स्टेडियम ब्लू के बीच मुकाबला खेला गया। रोमांचक मैच में स्टेडियम ब्लू ने दो विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। टीम की जीत में कप्तान प्रकाश पटेल की 55 रनों की पारी का भी योगदान रहा।
विज्ञापन


टॉस जीतकर स्टेडियम रेड के कप्तान लोकेंद्र ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 30 ओवरों में नौ विकेट खोकर 179 रन बनाए। स्टेडियम ब्लू की ओर से गेंदबाजी करते हुए प्रिंस और प्रकाश पटेल ने दो-दो विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टेडियम ब्लू की टीम ने 29.2 ओवर में आठ विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। कप्तान प्रकाश पटेल ने 55 रनों की पारी खेली। स्टेडियम रेड की ओर से लोकेंद्र ने तीन विकेट लिए। धर्मेंद्र, आदित्य और आशीष को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन


शानदार प्रदर्शन के लिए प्रकाश पटेल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। क्रिकेट कोच नितेश भारद्वाज ने उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कोच ने बताया कि सोमवार को स्टेडियम रेड और स्टेडियम ऑरेंज के बीच मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें