फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्टेडियम ब्लू ने रेड को छह विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को बरेली क्रिकेट एसोसिएशन और क्रिकेट कैंप स्टेडियम की ओर से आयोजित सीड्सपोर्ट्स चैलेंजर ट्रॉफी का आगाज हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला स्टेडियम ब्लू और स्टेडियम रेड के बीच खेला गया। इसमें स्टेडियम ब्लू ने स्टेडियम रेड को छह विकेट से शिकस्त दी।
विज्ञापन

टीम की जीत में कप्तान प्रकाश पटेल ने गेंद और बल्ले दोनों से अहम योगदान दिया। उन्होंने पहले गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट हासिल किए और फिर बल्लेबाजी में 33 रन की पारी खेली। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

मुकाबले में स्टेडियम रेड के कप्तान लोकेंद्र ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम 24.1 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 130 रन ही बना सकी। स्टेडियम ब्लू के कप्तान प्रकाश पटेल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके। वीर ने दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन


131 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टेडियम ब्लू की टीम ने संभलकर बल्लेबाजी की और 24.5 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। प्रकाश पटेल ने 33 रन की पारी खेली। मोहम्मद साहिल ने 23 रन बनाए, जबकि कार्तिक ने नाबाद 27 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। स्टेडियम रेड की ओर से आशीष और धर्मेंद्र ने दो-दो विकेट हासिल किए।
इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन बरेली क्रिकेट एसोसिएशन के वरिष्ठ संयुक्त सचिव ओपी कोहली, क्रीड़ा अधिकारी शीला भट्टाचार्य और बास्केटबॉल सचिव सोनेंद्र श्रोत्रिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। आयोजन के दौरान बंटी मौर्य, अब्दुल, जीशान, अंकित शर्मा, अमन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें