एक दिन पहले दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
मंगलवार को दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी। मनमानी कार्यशैली और लापरवाही के मामले में एसएसपी अनुराग आर्य ने एक दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया था। सभी के खिलाफ विभागीय जांच बैठाई गई है। जानकारी के मुताबिक सीबीगंज थाने में दर्ज मुकदमे की विवेचना सिरौली थाने में तैनात दरोगा हेमराज सिंह कर रहे थे। उन्होंने एक मुकदमे में आरोपी को दो बार रिमांड पर लिया और विवेचना पूरी कर कोर्ट में गलत तथ्य प्रस्तुत कर दिए। दरोगा ने अधिकारियों से भी तथ्य छिपाए रहा, जिसका लाभ आरोपी को मिला। जांच में सच्चाई सामने आई तो एसएसपी ने हेमराज को निलंबित कर दिया।
वहीं, देवरनिया में 27 नवंबर की रात चोरों ने छह दुकानों के ताले तोड़कर लाखों रुपये की चोरी कर ली थी। एसएसपी ने जांच कराई तो पता लगा कि मुख्य आरक्षी संजय कुमार और महेंद्र कुमार की यहां रात की गश्त में ड्यूटी लगी थी पर वह वहां नहीं थे। एसएसपी ने इनको भी निलंबित कर दिया है।