फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: ड्यूटी छोड़ पीलीभीत टाइगर रिजर्व में घूमने पहुंचे दरोगा और हेड कांस्टेबल, एसएसपी ने किया निलंबित

Sat, 29 Jun 2024 11:16 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

दरोगा और दोनों सिपाही 24 जून को अपनी गाड़ी से हाफिजगंज थाना क्षेत्र में जाने की बात कहकर गए थे, लेकिन ड्यूटी छोड़कर तीनों पीलीभीत टाइगर रिजर्व पहुंच गए थे। इसकी शिकायत पर जांच कराई गई। इसके बाद एसएसपी ने तीनों को निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन
एसएसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सुभाष नगर थाने के दरोगा विनय कुमार और हेड कांस्टेबल शाहिद अली व ऋषिपाल सिंह को ड्यूटी छोड़कर पीलीभीत टाइगर रिजर्व में मस्ती करने जाना भारी पड़ गया। एसएसपी अनुराग आर्य ने दरोगा और दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। 

विज्ञापन


एसएसपी को जानकारी मिली थी कि दरोगा विनय कुमार और दोनों सिपाही 24 जून को अपनी गाड़ी से हाफिजगंज थाना क्षेत्र में जाने की बात कहकर गए थे। इसके बाद अपनी ड्यूटी छोड़कर अधिकारियों की बिना अनुमति के तीनों लोग पीलीभीत टाइगर रिजर्व में मस्ती करने पहुंच गए। 

वहां वाचर ने इन्हें टाइगर रिजर्व बंद होने की जानकारी दी लेकिन ये लोग उससे झगड़ा करके अनाधिकृत रूप से अंदर घुस गए। पीटीआर के अधिकारियों ने इस बारे में शिकायत की थी। जांच के बाद एसएसपी ने दरोगा समेत तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें