यह था मामला
इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी आदित्य उपाध्याय की पीलीभीत बाईपास रोड पर बजरंग ढाबे के पास शंकरा महादेवा मार्बल्स के नाम से मार्बल्स की दुकान है। शनिवार सुबह सात बजे दूसरे पक्ष के बिल्डर राजीव राणा, उसका पुत्र, केपी यादव अपने 40-50 अज्ञात लोग एवं दो जेसीबी लेकर आदित्य उपाध्याय की दुकान पर पहुंचे थे। इन लोगों पर बुलडोजर से दुकान में तोड़फोड़ करने का आरोप है। सूचना पर आदित्य उपाध्याय पक्ष के लोग पहुंचे। देखते ही देखते यहां बवाल हो गया था।
संबंधित खबर- बरेली में बवाल: प्लाट पर कब्जे को लेकर सड़क पर अंधाधुंध फायरिंग, बुलडोजर में लगाई आग, इलाके में फैली दहशत
दोनों पक्षों की ओर से जमकर फायरिंग हुई। दो जेसीबी में आग लगी दी गई। करीब 30 मिनट तक बीच सड़क पर बवाल होता रहा, जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी। इस घटना में कार की टक्कर से संजय और रोहित नाम के दो युवक घायल हो गए। ये दोनों राजीव राणा पक्ष के बताए गए हैं। घटना के बाद ये लोग मौके से फरार हो गए। इनकी तलाश में पुलिस जुटी है।