एसएसपी ने बताया कि 27 सितंबर से ही जिले में विस्फोटक लाइसेंस होल्डर्स का सत्यापन अभियान शुरू हुआ। इस सूची में लाइसेंस धारक नासिर शाह का भी नाम था। आरोपियों ने विस्फोटक सामग्री अपनी ससुराल में छिपा ली थी। इसमें स्थानीय पुलिस की लापरवाही मानी जा रही है।
इन पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
एसएसपी ने दो माह से तैनात इंस्पेक्टर रवि कुमार को लाइनहाजिर करने का आदेश जारी किया। साथ ही कस्बा इंचार्ज देशराज सिंह, हल्का इंचार्ज दरोगा नाहर सिंह, बीट आरक्षी कस्बा अजय कुमार व बीट के मुख्य आरक्षी कल्याणपुर सुरेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया।
संबंधित खबर- बरेली में ब्लास्ट: पटाखा फैक्टरी में धमाका... पांच मकान जमींदोज, मां और दो मासूम बेटों समेत 5 की मौत; तस्वीरें
एसएसपी ने बताया कि प्राथमिक तौर पर सीएफओ चंद्रमोहन शर्मा की भी लापरवाही सामने आ रही है, उनकी भूमिका की भी जांच कराई जाएगी। साथ ही सीओ मीरगंज गौरव सिंह ने भी इस प्रकरण में गिरफ्तारी, पूछताछ एवं बरामदगी में किसी प्रकार का सतर्क पर्यवेक्षण नहीं किया। इनके विरुद्ध प्रारंभिक जांच कराकर दोष निर्धारण कर दंडित किया जाएगा।