एसओ भमोरा निलंबित
हाल ही में भमोरा थाने के एएसआई रामप्रकाश यादव ने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसकी वजह से वहां के एसओ रोहित शर्मा को निलंबित किया गया है। दरअसल रामप्रकाश यादव हेड से प्रोन्नत होकर सहायक उप निरीक्षक बने हैं। नियमानुसार उन्हें किसी गंभीर मामले की विवेचना नहीं दी जा सकती थी।
ये भी पढ़ें- NEET Result 2023: गंगा आरती करने वाले विभु ने पास की नीट की परीक्षा, बोले- आराधना से मन को मिलती है शांति
इसके बावजूद उन्हें दुष्कर्म के मामले की विवेचना दे दी गई। दरोगा ने वादी से 30 हजार और आरोपी पक्ष से 70 हजार रुपये ले लिए पर कोई कार्रवाई नहीं की। शिकायत पर जांच में आरोप सही पाए गए तो कप्तान ने तीन दिन पहले दरोगा को निलंबित कर दिया था। अब एसओ को भी निलंबित कर दिया।