फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET Result 2023: गंगा आरती करने वाले विभु ने पास की नीट की परीक्षा, बोले- आराधना से मन को मिलती है शांति

Wed, 14 Jun 2023 06:33 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

विभु कछला गंगाघाट पर होने वाली आरती में हिस्सा लेते रहे है। उनका कहना है कि इससे उनके मन को शांति मिलती है। करीब सालभर पहले वह कोटा चले गए थे।
विज्ञापन
परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विभु उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के कछला निवासी बिजनेसमैन हरेंद्र कुमार उपाध्याय के छोटे बेटे विभु उपाध्याय ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण की है। उनकी 622 वीं रैंक आयी है। विभु कछला गंगाघाट पर होने वाली आरती में हिस्सा लेते रहे है। उनका कहना है कि इससे उनके मन को शांति मिलती है। करीब सालभर पहले वह कोटा चले गए थे। वहां पर उन्होंने नीट की तैयारी की और सफलता हासिल की। उन्होंने 720 में से 622 अंक हासिल किए हैं।

विज्ञापन

उघैती निवासी वेदांत कुमार ने उघैती शर्की के पूर्व प्रधान के बेटे हैं। इन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से घर पर ही तैयारी की और 641 नंबर हासिल किए। इधर बिल्सी के मोहल्लासंख्या पांच देववाणी रोड निवासी कुलदीप वार्ष्णेय की पुत्री हिमानी वार्ष्णेय ने भी 720 में से 641 अंक प्राप्त किया।
विज्ञापन

मोहल्ला संख्या आठ साहबगंज निवासी अबरार हुसैन के छोटे पुत्र फराज हुसैन ने भी नीट पास की। उन्होंने 637 अंक पाकर एमबीबीएस में अपना स्थान पक्का किया। इधर, तहसील क्षेत्र के गांव अहमदनगर असौली निवासी किसान भुवनेश्वर यादव के पुत्र शोभित यादव ने नीट में 637 अंक पाकर एमबीबीएस में अपना स्थान बनाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें