फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एसएसपी अनुराग आर्य ने कई थानेदारों का किया तबादला, धनंजय पांडेय बने सदर कोतवाल

Sat, 04 Apr 2026 12:14 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य ने पुलिस व्यवस्था में बड़ा फेरबदल किया है। उन्होंने कई थानेदारों का तबादला कर दिया है। कई महत्वपूर्ण थानों के प्रभारी भी बदले गए हैं। 
विज्ञापन
एसएसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनुराग आर्य ने जिले में कई थानेदारों का तबादला कर दिया है। कई थानेदारों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिली हैं तो कुछ को प्रभार से हटाकर किनारे किया गया है। बारादरी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय को बारादरी से कोतवाली प्रभारी बनाया गया है। कोतवाल रहे सुरेश चंद्र गौतम को कोतवाली से इज्जतनगर थाने का प्रभारी, इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह को थाना बारादरी प्रभारी बनाया गया है। 

विज्ञापन


क्राइम ब्रांच से संजय कुमार धीर को थाना कैंट का प्रभारी, कैंट थाना प्रभारी राजेश कुमार को क्राइम ब्रांच इन्वेस्टिगेशन विंग का प्रभारी, शीशगढ़ थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह को साइबर सेल का प्रभारी बनाया गया है। सुभाष नगर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह को शीशगढ़ थाना प्रभारी, वहीं सुभाषनगर थाने के इंस्पेक्टर क्राइम सतीश कुमार को सुभाषनगर थाने का ही इंस्पेक्टर बना दिया गया है। किला थाना प्रभारी सुभाष कुमार और भमोरा थाना प्रभारी सनी चौधरी जिले में समय पूरा और दूसरे जिले में स्थानांतरित होने की वजह से हटाए गए हैं। 

विज्ञापन

दिनेश शर्मा बने बहेड़ी के थाना प्रभारी  
एएचटीयू थाने के प्रभारी संतोष कुमार सिंह को किला थाना प्रभारी व बहेड़ी इंस्पेक्टर पवन कुमार को भमोरा थाना प्रभारी बनाया गया है। साइबर थाने के प्रभारी दिनेश शर्मा को बहेड़ी थाने का प्रभारी बनाया गया है। एएचटीयू थाने के दरोगा मनोज कुमार चतुर्वेदी को इसी थाने का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर बीनू चौधरी को आंवला थाना प्रभारी बनाया गया है। आंवला इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह को साइबर थाना का प्रभारी बनाया गया है। राजेश बाबू मिश्रा को विशारतगंज थाना प्रभारी से बिथरी चैनपुर थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि बिथरी के प्रभारी रहे चंद्रप्रकाश शुक्ला को विशारतगंज थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें