इन्हें मिला इन थानों का प्रभार
इंस्पेक्टर इज्जतनगर राधेश्याम को प्रभारी निरीक्षक शीशगढ़ व प्रभारी निरीक्षक फतेहगंज पश्चिमी धनंजय पांडेय को प्र.नि. इज्जतनगर बनाया गया है। क्राइम ब्रांच इन्वेस्टिगेशन विंग के आदेश कुमार को बिथरी चैनपुर, एसओ भुता सतीश कुमार को बिशारतगंज, पुलिस लाइन से राजकुमार सिंह को भुता, साइबर सेल से प्रदीप चतुर्वेदी को भमोरा, फतेहगंज पूर्वी से मदन मोहन चतुर्वेदी को साइबर थाने की जिम्मेदारी दी गई है।
एसओ भोजीपुरा रामरतन सिंह को एसओ अलीगंज, बहेड़ी से प्रवीण सोलंकी को इंस्पेक्टर भोजीपुरा, प्रभारी साइबर सेल अभिषेक कुमार को प्रभारी निरीक्षक फरीदपुर, इंस्पेक्टर अपराध संतोष कुमार को प्रभारी निरीक्षक फतेहगंज पूर्वी, थानाध्यक्ष शेरगढ़ राजेश बाबू मिश्रा को प्रभारी निरीक्षक फतेहगंज पश्चिमी, संजय तोमर को निरीक्षक बहेड़ी, आशुतोष द्विवेदी को चौकी इंचार्ज कताई मिल से थानाध्यक्ष शेरगढ़ बनाया गया है। जगत सिंह को प्रभारी निरीक्षक हाफिजगंज से एएचटीयू, देवेंद्र सिंह धामा को देवरनिया से प्रभारी साइबर सेल, क्राइम ब्रांच इन्वेस्टिगेशन विंग से राजेश कुमार को प्रभारी निरीक्षक कैंट बनाया गया है। मीरगंज सीओ ऑफिस में तैनात धर्मेंद्र सिंह को सुभाषनगर थाने का चार्ज दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक एएचटी सुरेश चंद्र गौतम को सीबीगंज भेजा गया है।
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि बार-बार चेतावनी के बाद भी रिपोर्ट दर्ज करने में देरी, हत्या जैसे संगीन मामलों में गिरफ्तारी में लापरवाही और जनसुनवाई में लापरवाही करने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की गई है।