गौसगंज गांव में हुई बुलडोजर से कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
बख्तावर का घर तोड़ा गया
गांव में नेतागिरी करने वाले पीआरडी जवान बख्तावर को लेकर दूसरे पक्ष के ग्रामीणों में ज्यादा नाराजगी थी। पुलिस ने बख्तावर को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया था। उसके घरवाले घर बंद करके फरार हो गए हैं। सोमवार को बख्तावर का घर तोड़ दिया गया। अब एसएसपी अनुराग आर्य ने बख्तावर के बेटे इशरफ उर्फ अशरफ और आसिद पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है।
तेजपाल को खींचकर ले गए थे दोनों आरोपी
बख्तावर की तरह उसके बेटे भी खुराफाती किस्म के हैं। मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे की पुलिस ने जांच की तो घटना के दौरान अशरफ और आसिद तेजपाल को उठाकर धर्मस्थल की ओर ले जाते दिखे। वहां उसकी डंडों से पिटाई की थी। इसके बाद वे मौके से फरार हो गए थे। बख्तावर का तीसरा बेटा भी फरार है, जिसके खिलाफ पहले से कुछ मुकदमे दर्ज हैं।
मृतक तेजराम के घर जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि गौसगंज में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने में बख्तावर और उसके बेटों की भूमिका सामने आई थी। उसके दोनों बेटों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। बाकी आरोपियों की भी तलाश चल रही है। इनके गैरजमानती वारंट जारी कराने के लिए भी कोर्ट से अनुरोध किया जाएगा।
दीवार पर लगा लाल निशान
- फोटो : अमर उजाला
अवैध धर्मस्थल की रिपोर्ट डीएम को भेजी
राजस्व विभाग की टीम ने गांव में बिना अनुमति बन रहे धर्मस्थल की रिपोर्ट भी डीएम को भेज दी है। राजस्व टीम की पैमाइश में रास्ते को कब्जा करके ढांचा बनाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने एसडीएम मीरगंज तृप्ति गुप्ता को बताया कि कई आरोपियों ने कब्जा कर रखा है। एसडीएम का कहना है कि परती भूमि को नापकर अतिक्रमण वाली भूमि को चिह्नित कर रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।