इनको किया गया लाइन हाजिर
मूसाझाग थाने में तैनात एसआई गुरुदत्त शर्मा, एसआई जगवीर सिंह और उघैती थाने में तैनात एसआई शिव कुमार भदौरिया को लाइन हाजिर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि उनके कार्यों में लापरवाही पाई जा रही थी। इधर शैलेंद्र कुमार को उसावां, सुभाष कुमार को हजरतपुर, हृदेश कुमार को उघैती, नितिन शर्मा और ओमप्रकाश शाक्य को मूसाझाग भेजा गया है।
Bareilly: आग का गोला बना गैस सिलिंडर... सड़क पर फेंककर भागा ट्रक चालक, देखें धमाके का वीडियो
एसआई रजनीश कुमार, एसआई अनिल कुमार, हेड कांस्टेबल प्रवेंद्र सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर प्रवीण कुमार के ट्रांसफर रोक दिए गए हैं। एसआई शशि मलिक को पुलिस लाइन से सिविल लाइंस भेजा गया है। हेड कांस्टेबल संदीप कुमार हेड मोहर्रिर बिल्सी, भानुप्रताप सिंह हेड क्लर्क बिल्सी और सिपाही अनुराग गिरि का बिल्सी थाने में स्थानांतरित किया गया है।