मैंने नहीं, उन्होंने नाम सुनते ही शुरू कर दी थी अभद्रता : एसएसओ
एसएसओ उसमान खान का कहना है कि सुबह कुछ लोग आए थे। रामगंगा नगर फीडर पर चल रहे काम की वजह से स्टाफ नहीं था, उन्होंने कहा कि स्टाफ आते ही दिक्कत को दिखवाते हैं। इसके बाद शिकायत करने आए लोगों ने नाम पूछा। उनका आरोप है कि नाम बताते ही वह लोग झगड़े पर उतारू हो गए, इसके बाद दूसरी पार्टी का वफादार बताकर रामपुर के नेता आजम खां से नाम जोड़ने लगे। उसमान ने आरोपों को निराधार बताया है।
एसडीई विपुल शुक्ला ने बताया कि रातभर रामगंगा नगर फीडर पर बिजली सप्लाई बंद होने की वजह से काम चल रहा था, इसी कारण से फोन नहीं उठा होगा। इस तरह की अभद्रता हुई है तो उसे दिखवाएंगे, जांच के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।