फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एसआरएमएस क्रिकेट एकेडमी ने जीती ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एसआरएमएस ट्रस्ट की ओर से आयोजित श्रीराम मूर्ति मेमोरियल टी- 20 प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें सीजन का फाइनल मुकाबला शनिवार को खेला गया।
विज्ञापन

इसमें एसआरएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज के मैदान पर एसआरएमएस क्रिकेट एकेडमी और ठेकेदार इलेवन के बीच खिताबी भिड़ंत हुई। इसमें एसआरएमएस ने ट्राॅफी पर कब्जा जमाया।
मुकाबले में एसआरएमएस क्रिकेट एकेडमी के कप्तान अनंत भटनागर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी एसआरएमएस क्रिकेट एकेडमी की टीम के पांच खिलाड़ी आठ ओवरों में ही पवेलियन लौट गए। इस मौके पर कप्तान अनंत भटनागर ने 32 गेंदों पर 48 रनों की पारी खेली। अनंतवीर ने 43 गेंदों पर 84 रन बनाए।
विज्ञापन

दोनों खिलाड़ियों ने छठे विकेट के लिए 138 रन की साझेदारी की और टीम को संकट से उबारा। टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 211 रन बनाए।
जवाब में 212 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ठेकेदार इलेवन की टीम की भी शुरुआत खराब रही। पहले ओवर की तीसरी गेंद पर ही गोल्डी मलिक ने सलामी बल्लेबाज सेहरावत को आउट कर ठेकेदार इलेवन के खेमे में सनसनी फैला दी। रनों के बढ़ते दबाव में ठेकेदार इलेवन की टीम नौ विकेट खोकर 181 रन ही बना पाई। इसमें एसआरएमएस क्रिकेट एकेडमी ने 30 रनों से टूर्नामेंट जीत लिया। एसआरएमएस के गेंदबाज गोल्डी मलिक ने चार ओवरों में चार विकेट हासिल किए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें