फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एसआरएमएस ने जीप क्रिकेट अकादमी को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर- 14 क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज
विज्ञापन

बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार से अंडर-14 वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज हुआ। पहले दिन एसआरएमएस ने जीप क्रिकेट अकादमी को मात दी। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र कुमार यादव ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया।
पहले मैच में जीप क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 78 रन बनाए। एसआरएमएस टीम के लिए गेंदबाज अंशुमन व अजीत ने दो-दो विकेट लिए। एसआरएमएस की टीम ने 13.4 ओवर में चार विकेट खोकर ही लक्ष्य प्राप्त कर लिया। अंशुमान ने सर्वाधिक 28 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मोहम्मद कमर गाजी मियां, मोहम्मद यूसुफ, मोहम्मद चमन, बंटी मौर्य, आदर्श भारद्वाज आदि लोग मौजूद रहे। सोमवार को दो मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबला गंगा सेल और रेलवे ग्राउंड के बीच और दूसरा स्टेडियम और बरेली किंग्स के बीच होगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें