बरेली। जिला फुटबॉल संघ की ओर से अंडर -14 बालक वर्ग फुटबाल लीग का शुभारंभ शुक्रवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। इसमें दिन का पहला मुकाबला एसआर इंटरनेशनल स्कूल व दूसरा हार्टमन की टीम ने जीता।
लीग में 10 टीमों ने प्रतिभाग किया। पहला मैच एसआर इंटरनेशनल व सेक्रेड हार्ट के बीच खेला गया। इसमें एसआर इंटरनेशनल ने सेक्रेड हार्ट की टीम को 3-1 हराया। दूसरे मुकाबले में हार्टमन की टीम ने आर्मी पब्लिक स्कूल को 1-0 से मात दी।
सचिव मून रौबिंसन ने बताया कि शनिवार को पहला मुकाबला अल्मा मातेर बनाम आर्मी पब्लिक स्कूल टीम सी और दूसरा मैच एयर फोर्स स्कूल व सेक्रेड हार्ट टीम के बीच होगा। इस दौरान आरएसओ जितेंद्र यादव, आशु भारती, लवी रौबिंसन, चंद्र कुमार, मुशताक अली, महेश चंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद