मीरगंज। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पार्टी कार्यालय से शुक्रवार सुबह 11:00 बजे सपा की परिवर्तन यात्रा शुरू हुई। लेकिन, अनुमति न होने पर पुलिस ने यात्रा को रुकवा दिया। बाद में एसडीएम से अनुमति मिलने के बाद दोपहर में यात्रा निकाली गई।
जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने हरी झंडी दिखाकर सुबह यात्रा को रवाना किया था। मिशन 2027 के लिए निकाली इस यात्रा में विधानसभा अध्यक्ष सुरेश गंगवार, विधानसभा प्रभारी मनोहर सिंह पटेल, विधानसभा महासचिव शिवम सक्सेना आदि शामिल हुए। यात्रा रुकवाई जाने पर सुरेश गंगवार ने बताया कि एसडीएम को पत्र देकर अनुमति मांगी गई थी। उन्होंने अनुमति देने का आश्वासन दिया था। इस बाबत एसडीएम निधि शुक्ला ने बताया कि यात्रा पूरे विधानसभा क्षेत्र में निकाली जानी है। सभी थानों से रिपोर्ट नहीं मिली इसलिए अनुमति नहीं दी थी। दोपहर 1:00 बजे अनुमति मिलने पर यात्रा निकाली गई।