भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान इज्ज्तनगर के 125वें स्थापना दिवस कार्यक्रम के आठवें दिन खेलकूद समारोह आयोजित किए गए। इसी क्रम में मंगलवार को चीफ पोस्ट मास्टर जनरल के आदेश पर पोस्ट मास्टर जनरल बरेली और जिलाधिकारी लिफाफा जारी करेंगे।
संस्थान के खेलकूद सचिव एवं प्रधान वैज्ञानिक डॉ. मुजम्मल हक ने बताया कि प्रतियोगिताओं के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। वॉलीबॉल में छात्रों ने स्टाफ को हराया। स्टाफ पुरुष वर्ग में 15 सौ मीटर दौड़ में आरएस बोरा, 200 मीटर में प्रताप बोरा, छात्र वर्ग में 800 मीटर दौड़ में तमिल महान, ऊंची कूद स्टाफ पुरुष में इनास खान विजेता रहे। बैडमिंटन सिंगल प्रतियोगिता के स्टाफ वर्ग में डॉ. पल्लिनी वेलू एम, डबल्स में पल्लिनी वेलू एम, डॉ. विक्रमादित्य, टेबिल टेनिस स्टाफ पुरुष में सिंगल्स में एमसी पाठक, डबल्स में एमएस नेगी, एमसी पाठक, स्टाफ महिला सिंगल्स में डॉ. अलका तोमर, कैरम स्टाफ महिला सिंगल्स में चित्रा शिवपुरी, डबल्स में रंजना गुप्ता, चित्रा शिवपुर को विजेता घोषित किया गया। कैरम में स्टाफ पुरुष में सिंगल में मोहम्मद वसीम, डबल्स में डॉ. मंजीत पानीग्रेही, मोहम्मद वसीम, छात्रा वर्ग में बॉल थ्रो में एस छवि शर्मा, गोला फेंक में अपूर्वा, ऊंची कूद स्टाफ पुरुष में पीएस बोरा, सौ मीटर में छात्रा वर्ग में डॉ. आशा एन फिलिप, सौ मीटर दौड़ स्टाफ पुरुष में इनास खान, सौ मीटर दौड़ स्टाफ वार्ड लड़कियों में आठ से 12 साल में संजना यादव, 50 मीटर (स्टाफ वार्ड लड़कियां पांच से आठ साल में) पायल सक्सेना, 200 मीटर दौड़ छात्रा वर्ग में विक्रम आर, सौ मीटर दौड़ (स्टाफ वार्ड ब्वॉयज वर्ग आठ से 12 साल) में समीर रेकवाल, 400 मीटर (स्टाफ वार्ड ब्वॉयज वर्ग) में निष्कर्ष, संस्थान छात्र वर्ग में 200 मीटर में आशा एन फिलिप, भाला फेंक स्टाफ पुरुष में डॉ. वाईपीएस मलिक, गोला फेंक स्टाफ महिला वर्ग में डॉ. अलका तोमर, भाला फेंक संस्थान छात्रा वर्ग में दीपिका, 50 मीटर दौड़ (स्टाफ वार्ड लड़के पांच से आठ साल) विशाल सिंह, 200 मीटर (स्टाफ वार्ड ब्वॉयज) में निष्कर्ष, स्टाफ वार्ड गर्ल्स में अनुराधा सिंह, भाला फेंक संस्थान छात्र वर्ग में डॉ. सिद्धार्थ गौतम, संस्थान छात्राओं में भाला फेंक में डॉ. अंचल चौधरी विनर रहे। 400 मीटर दौड़ में संस्थान की छात्रा वर्ग में आशा एन फिलिप, भाला फेंक स्टाफ महिला वर्ग में डॉ. अलका तोमर, संस्थान छात्र वर्ग में 400 मीटर दौड़ में डॉ. तमिल महान, बॉल थ्रो स्टाफ महिला वर्ग में गुरप्रीत विजेता घोषित हुए। रेफरी की टीम में मून रॉबिन्सन, मनोज कुमार, पीपी सिंह एनसी शर्मा, एनके बत्रा, मोहम्मद यूसुफ, चंद्र कुमार, एमआर खान, लबी रॉबिन्यस प्रमुख रहे। कार्यक्रम का संचालन एसपी सिंह ने किया। संयुक्त निदेशक डॉ. वीपी सिंह, डॉ. वाईपीएस मलिक, डॉ. वीपी सिंह आदि मौजूद रहे।
आईवीआरआई महिला क्लब ने लगाया व्यंजनों का स्टॉल
बरेली। आईवीआरआई के स्थापना दिवस पर महिला क्लब की पहली महिला प्रीति सिंह के साथ उनके सदस्यों की टीम ने स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए। इन स्वादिष्ट व्यंजनों से हुई बिक्री की आय से बरेली के अनाथालय के बच्चों को दैनिक उपयोग में आने वाली वस्तुएं वितरित की जाएंगी। इसमें डॉ. वीपी सिंह, बीना मिश्रा, डॉ. सुनीता, अशोक, दंडपत, सम्पा सरकार, डॉ. भारती सिंह, रीता मलिक, डॉ. सिम्मी तोमर, नगमा महमूद, कविता राठौर, विमला सतीश, मीनू त्यागी, मोनालिसा साहू, करुणा शर्मा, मीना कटारिया, चित्रा वर्मा, रश्मी रेखा, रेणुका प्रकाश, दीपा सिंह, सुनीता दत्त, मनोज सक्सेना आदि सदस्य शामिल रहीं।