अमर उजाला के क्लीन बरेली-ग्रीन बरेली अभियान के तहत वार्ड 53 के खन्नू मोहल्ले में सामूहिक सफाई की गई। पार्षद और पूर्व पार्षद समेत बड़ी संख्या में समाजसेवियों ने वार्ड और शहर को हरा-भरा रखने और पॉलीथिन का इस्तेमाल न करने की शपथ ली।
सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे वार्ड 53 के खन्नू मोहल्ला फाटक पर समाजसेवी और स्थानीय लोग एकत्र हुए। सबको अपने वार्ड, मोहल्ले, शहर को साफ-सुथरा व हरा-भरा रखने और पॉलीथिन का इस्तेमाल न करने की शपथ दिलाई गई। इसके बाद नगर निगम की टीम के साथ मिलकर लोगों ने मोहल्ले की गलियों की सामूहिक सफाई की। पार्षद रंजीत रस्तोगी और पूर्व पार्षद महेश पंडित समेत अन्य लोगों ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों से अपने घरों के सामने कूड़ा न इकट्ठा करने की अपील की। नीलिमा पाठक ने दुकानदारों से पॉलीथिन के बजाय कैरीबेग में सामान बेचने की अपील की।
ये रहे अभियान में शामिल
सफाई निरीक्षक एमसी राना, सफाई नायक रामकुमार खन्ना, अमित अरोड़ा, सचिन मेहरा, तुषार मेहरा, प्रदीप रस्तोगी, रामप्रकाश रस्तोगी, अहीर टंडन, विकास खन्ना, निलिख खन्ना, कमल टंडन, संजय खन्ना, धीरज खन्ना, मनू, अतुल रस्तोगी, सौरभ रस्तोगी, सीमा, लाखन, अशोक, रामबाबू, मयंक, अनीता, सूरज आदि।