फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्पोर्ट्स स्टेडियम को मिली तैराकी कोच शीला भट्टाचार्य

Sun, 05 Jul 2026 01:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिले के तैराक खिलाड़ियों को अब विशेषज्ञ मार्गदर्शन मिलेगा। खेल विभाग ने बरेली स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल अधिकारी शीला भट्टाचार्य की तैनाती की है। वह खिलाड़ियों को आधुनिक तकनीक और प्रतियोगी स्तर का प्रशिक्षण देंगी।
विज्ञापन

शीला भट्टाचार्य स्वयं तैराकी में चार बार उत्तर प्रदेश चैंपियन रह चुकी हैं। उनके अनुभव से जिले से राष्ट्रीय और राज्य स्तर के तैराक तैयार होने की उम्मीद बढ़ी है। स्पोर्ट्स स्टेडियम का तरणताल करीब तीन वर्ष पहले सुंदरीकरण कराया गया था। हालांकि, प्रशिक्षक की कमी के कारण खिलाड़ियों का रुझान कम था। अनुभवी प्रशिक्षक मिलने से अब खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की बेहतर तैयारी कर सकेंगे। शीला भट्टाचार्य अपने लंबे अनुभव से खेल की बारीकियों का प्रशिक्षण देंगी। उनके अनुभव का सीधा लाभ जिले के उभरते तैराकों को मिलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें