फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्पोर्ट्स स्टेडियम और ठेकेदार इलेवन ने जीते मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एसआरएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज में चल रहा श्रीराम मूर्ति मेमोरियल टी- 20 प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें सीजन में शुक्रवार को दो मैच खेले गए। पहला मुकाबला हाईटेक हॉस्पिटल वाराणसी और स्पोर्ट्स स्टेडियम बरेली के बीच खेला गया। स्पोर्ट्स स्टेडियम के कप्तान जेपी ने हाईटेक हॉस्पिटल को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। हाईटेक टीम ने 17.5 ओवरों में 121 रन बनाए। शिवम पटेल ने 45 रन और सम्राट ने 40 रन का योगदान दिया। इन दोनों को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज दहाई के अंक तक नहीं पहुंच पाया। स्पोर्ट्स स्टेडियम ने दो विकेट के नुकसान पर 19.1 में 122 रन बना कर आठ विकेट से मैच जीत लिया। स्पोर्ट्स स्टेडियम की जीत में मोहित कुमार ने 46 रन, माजिद हसन खान ने 36 रनों की पारी खेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम बरेली के लिए एक विकेट लेने के साथ-साथ नाबाद 36 रनोें का योगदान देने के लिए माजिद हसन खान को मैन आफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला ठेकेदार इलेवन बरेली और राजश्री क्लब बरेली के बीच खेला गया। इसमें ठेकेदार इलेवन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी की और 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 233 रन बनाए। विकास सिंह ने धुंआधार बल्लेबाजी की और 67 गेंदों पर नौ छक्कों और 12 चौकों की मदद से 127 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजश्री क्लब टीम की पारी 112 रनों पर ही सिमट गई। विशाल सिंह और सेहरावत ने चार-चार विकेट झटके। ठेकेदार इलेवन ने राजश्री क्लब को 121 रनों से करारी शिकस्त दी। 67 गेंदों पर नौ छक्कों और 12 चौकों की मदद से 127 रन बनाने विकास सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद

आज के मुकाबले

पहला मैच सुबह नौ बजे से एसआरएमएस क्रिकेट एकेडमी और हाईटेक हास्पिटल वाराणसी के बीच खेला जाएगा। दूसरा मैच दोपहर 12.30 बजे से एसजी कैंट मेरठ और ठेकेदार इलेवन बरेली के मध्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें