फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन छात्राएं नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। 23 सितंबर से दिल्ली में होने वाली नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में बरेली की तीन छात्राएं प्रतिभाग करेंगी। बरेली कॉलेज की लेफ्टिनेंट डॉ वंदना शर्मा ने बताया कि बरेली कालेज की एनसीसी की दो छात्राएं प्रिया तिवारी और श्रेया शर्मा नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेंगी, एक छात्रा रिया सिंह बिशप इंटर कॉलेज की है।
विज्ञापन

राइफल शूटिंग प्रशिक्षक आदेश कुमार दीक्षित के मुताबिक पिछले दिनों उत्तर प्रदेश से एनसीसी की 54 छात्राओं को नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में चयन से पहले प्रशिक्षण के लिए बरेली राइफल क्लब भेजा गया था। गहन चयन प्रक्रिया के बाद 12 छात्राएं दिल्ली में होने वाली प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए रवाना हो गई है। बताया कि 12 छात्राओं में 6 छात्रा सीनियर, 6 जूनियर डिवीजन की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें