फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग चैंपिशनशिप में पद्मावती को मिला गोल्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रांजी के सैफायर इंटरनेशनल स्कूल में 6 से 11 सितंबर तक सीबीएसई क्लस्टर शूटिंग चैंपियनशिप हुई, इसमें पद्मावती स्कूल के तीन शूटर्स ने प्रतिभाग किया। इसमें कक्षा 10 की छात्रा चिन्मयी गुप्ता ने अंडर 17 वर्ग में चार सौ में से 391 अंक का स्कोर कर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

इसके अलावा कक्षा सात के शुभ गुप्ता ने अंडर 14 वर्ग में चार सौ में से 370 अंक हासिल कर कांस्य पदक जीत लिया। वहीं, कक्षा आठ के मयंक शर्मा ने अंडर 14 वर्ग में 361 अंक हासिल कर नेशनल में अपनी जगह बना ली। वहीं इंटर स्कूल नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप, जो कि पटना में 15 से 23 अक्तूबर में होगी, में पद्मावती के मयंक शर्मा, शुभ गुप्ता, विधि गुप्ता, रचित कुमार, वंशिका वर्मा, चाहतलीन कौर व अन्य शूटर्स प्रतिभाग करेंगे। नेशनल प्रतियोगिता 9 और 10 नवंबर को हरियाणा के करनाल में होगी। चेयरमैन पारुष अरोरा, डायरेक्टर पार्थ अरोरा, प्रिंसिपल डॉ. मोहम्मद खालिद और वाइस प्रिंसिपल रोमा अग्रवाल और कोच प्रगति पांडेय ने शूटर्स के बेहतर प्रदर्शन को सराहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें