फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली कॉलेज में खेल की फीस में हो गया खेल

Wed, 04 Apr 2018 06:24 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
Bareilly college
विज्ञापन

बरेली कॉलेज में करीब साढ़े चौदह हज़ार संस्थागत छात्रों से इस साल प्रबंधन ने खेल कोटे में 21 लाख रुपये से ज्यादा फीस वसूली, लेकिन खेलों के नाम पर एक धेला भी खर्च नही किया। खेलों को लेकर कॉलेज प्रशासन की बेपरवाही का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पूरा सत्र गुजर गया लेकिन कॉलेज में क्रीड़ा समिति की बैठक तक हो सकी। क्रीड़ा समिति की बैठक में ही पूरे सत्र की खेल योजनाएं तय होती है। 

विज्ञापन

खेल कोटे से आई 21 लाख रुपये की फीस को कॉलेज दूसरी मदों में खर्च कर रहा है। खेल सुविधाओं मांगने वाले छात्रों को किसी न किसी बहाने टहलाया जाता रहा। बता दें कि कॉलेज में हर छात्र से 150 रुपये की खेल फीस ली जाती है। इसमें से 50 रुपये यूनिवर्सिटी को भी दिए जाते हैं। बरेली कॉलेज में इस साल 14500 छात्र है जिसके हिसाब से कॉलज में 2175000 रुपये खेल फीस की मद में जमा हुए।

पूरे साल एक भी आयोजन नहीं हुआ
एक वक्त था जब बरेली कॉलेज का नाम खेलों में पूरी यूनिवर्सिटी में सबसे आगे रहता था। हर आयोजन में सबसे ज्यादा मेडल बरेली कॉलेज के खाते में आते थे लेकिन इस बार सुनकर हैरानी होगी कि कॉलेज में एक भी खेल इवेंट नही हुआ। कॉलेज स्तर पर होने वाले खेल तक नही कराये गए। कॉलेज में खेल सुविधाओ की बदहाली को देखते हुए यूनिवर्सटी गेम्स से भी बरेली कॉलेज बाहर हो गया। एक भी यूनिवर्सिटी गेम कॉलेज को नही मिला। बाद में यूनिवर्सिटी ने अपने इवेंट यहां जरूर कराये।
विज्ञापन


हॉकी ग्राउंड बदहाल, स्वीमिंग पूल भी बंद पड़ा
बरेली कॉलेज का हॉकी ग्राउंड बरेली में हॉकी प्रतियोगिता के बड़े आयोजनों के लिए जाना जाता था। यहां कई नेशनल लेवल की प्रतियोगिता भी हो चुकी हैं लेकिन पिछले कुछ साल से यह हॉकी ग्राउंड बदहाल पड़ा है। यही नहीं वालीबॉल कोर्ट और स्वीमिंग पूल भी बंद पड़ा है जबकि खेल कोटे से आई फीस से इनको दुरुस्त किया जा सकता था । लापरवाही की हद यह है कि पूर्व खेल अधिकारी एसएम सीरिया के बाद दूसरा खेल अधिकारी भी तैनात नहीं किया गया। 

इस साल क्रीड़ा समिति की बैठक नही हो सकी। अगले सत्र के शुरू में ही यह बैठक कराई जाएगी। इसके साथ खेल सुविधाओं को भी बढ़ाया जाएगा। जो कमियां रही हैं, उनको दूर किया जाएगा। -डॉ. अजय शर्मा, प्राचार्य बरेली कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें