फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चार माह होगी खेल प्रतियोगिताएं, डिप्टी सीएम ने जारी किया पोस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में आगामी चार माह तक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के चेयरमैन बृजेश पाठक ने बुधवार को लखनऊ में तृतीय मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा का डिजिटल पोस्टर जारी किया। उप मुख्यमंत्री ने जिला ओलंपिक संघ के सोशल मीडिया पेज से पोस्टर लॉन्च करते हुए कहा कि प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को खेलों में अवसर देना और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ना प्राथमिकता है।
विज्ञापन

जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. आशीष गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस के तहत 29 अगस्त से 27 दिसंबर तक महत्वपूर्ण स्पर्धाओं में एथलेटिक्स, कबड्डी, हॉकी, हैंडबाल, खो-खो, योग, वॉलीबाॅल, ताईक्वांडो, रोप स्किपिंग समेत कई अलग-अलग खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। जिला ओलंपिक संघ और खेल जगत फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा।

- खेल दिवस पर प्रशिक्षकों का सम्मान समारोह
डॉ. आशीष ने बताया कि 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न विद्यालयों के खेल प्रशिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित होगा। खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षकों ने उत्कृष्ट मार्गदर्शन दिया है। साथ ही, आगामी महीनों में होने वाली प्रतियोगिताओं की रूपरेखा भी सार्वजनिक की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें