फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीपीसीएल ट्रॉफी पर टीएमयू मुरादाबाद का कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम बरेली को टीएमयू ने दी चार विकेट से शिकस्त
विज्ञापन

बरेली। पत्रकार क्रिकेटर्स क्लब के तत्वाधान में चल रही शकुंतला देवी प्राइज मनी बरेली प्रीमियर लीग का गुरुवार को फाइनल मैच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में टीएमयू मुरादाबाद ने बरेली स्पोर्ट्स स्टेडियम को चार विकेट से हराकर ट्रॉफी जीत ली। वहीं स्टेडियम की टीम विजेता बनने के लिए आखिर तक मैदान में डटी रही।
टीएमयू मुरादाबाद ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला लिया। स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 123 रन बनाए। इसमें स्पोर्ट्स स्टेडियम की ओर से अनिल गिरी ने 45 और प्रशांत ने 20 रनों की पारी खेली। जवाब में उतरी टीएमयू मुरादाबाद की शुरुआत काफी धीमी हुई, लेकिन धीरे-धीरे मैच रोमांचक बन गया। शिवम ने शानदार पारी खेलते हुए ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। टीएमयू केवांशिक ने 27 रनों की शानदार पारी खेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम बरेली की ओर से उत्तराखंड टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे सागर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट लिए। टीएमयू मुरादाबाद के शिवम शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द सीरीज हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व मुख्य अतिथि एसबीआई के उप महाप्रबंधक प्रदीप कुमार शर्मा ने टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। दिल्ली के डॉ. अनिल कुमार सिन्हा और पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। विजेता टीम को प्राइजमनी 31 हजार और उपविजेता स्पोर्ट्स स्टेडियम बरेली को 21 हजार की धनराशि का चेक प्रदान किया। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के निर्मल वर्मा, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विजय कुमार, सुनील कुमार सिंह, आयोजन समिति अध्यक्ष सुनील सक्सेना और सचिव प्रशांत रायजादा ने स्मृति चिन्ह प्रदान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें