फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्वॉयज में वाराणसी तो गर्ल्स  में मेरठ का रहा दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली की झोली में सिर्फ एक कांस्य पदक आया
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही प्रदेश स्तरीय जूडो प्रतियोगिता संपन्न

बरेली। डोरी लाल अग्रवाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली गई पंडित दीन दयाल उपाध्याय राज्य स्तरीय सीनियर जूडो प्रतियोगिता के बालक वर्ग में वाराणसी और गर्ल्स में मेरठ का दबदबा रहा। ब्वॉयज में वाराणसी और गर्ल्स में मेरठ ने तीन गोल्ड मेडल अपने नाम किए। मेजबान बरेली की झोली में सिर्फ एक कांस्य पदक आया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि मेयर उमेश गौतम ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे।
रविवार को गर्ल्स के दो भारवर्ग और ब्वॉयज के सात भारवर्ग के मुकाबले हुए। गर्ल्स में माइनस 52 किलो में मुरादाबाद की प्रिया ने स्वर्ण, कानपुर की नेहा ने रजत और मेरठ की आयुषी ने कांस्य पदक जीता। माइनस 57 किलो में मेरठ की सोनम ने स्वर्ण, सहारनपुर की पायल ने रजत और मुरादाबाद की बुसरा व झांसी की महिमा ने कांस्य पदक जीता। इसके बाद ब्वॉयज के मुकाबले हुए। माइनस 60 किलो में आगरा के विक्रम को स्वर्ण, मुरादाबाद के हिमांशु को रजत और सहारनपुर के योगेश व लखनऊ के रोहित पाल को रजत पदक मिला।
विज्ञापन

माइनस 66 किलो में सहारनपुर के रितिक ने स्वर्ण, वाराणसी के प्रमोद को रजत और मुरादाबाद के पिंटू व मेरठ के गौरव ने कांस्य पदक अपने नाम किया। माइनस 73 किलो में वाराणसी के ओम प्रकाश ने स्वर्ण, कानपुर के अभिषेक ने रजत और मेरठ के शुभम व सहारनपुर के सचदेवा ने कांस्य पदक जीता। माइनस 81 किलो में वाराणसी के सूरज मौर्या ने स्वर्ण, मेरठ के विक्रम राठी ने रजत और मुरादाबाद के दिव्यांग सिंह व लखनऊ के दीपक ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
माइनस 90 किलो में मुरादाबाद के विधान कुमार को स्वर्ण, सहारनपुर के सूरज प्रताप को रजत और वाराणसी के पंकज यादव को कांस्य पदक मिला। माइनस 100 किलो में वाराणसी के सूरज यादव ने स्वर्ण, मेरठ के तुषार बंसल ने रजत और मुरादाबाद के आलोक ने कांस्य पदक जीता। 100 प्लस किलो भारवर्ग में मुरादाबाद के रोहन ने स्वर्ण, वाराणसी के रोहित ने रजत और मेरठ के नौसाद को कांस्य पदक जीता।
बरेली की सीमा यादव ने शनिवार को एक कांस्य पदक जीता था। उनके अलावा बरेली का कोई खिलाड़ी मेडल नहीं जीत सका। समापन समारोह में मेयर उमेश गौतम ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान आरएसओ विजय कुमार, डिप्टी मेयर अतुल कपूर, जूडो संघ के अध्यक्ष साजिद खान, सचिव शादाब आलम, सुनील कुमार, ओपी कोहली, शमीम अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मेडल की जगह खिलाड़ियों को मिला नकद पुरस्कार
वैसे प्रतियोगिताओं में विजेताओं को मेडल प्रदान किए जाते हैं, लेकिन स्टेडियम में हुई प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को सिर्फ नकद पुरस्कार दिया गया। प्रथम स्थान पर रहे खिलाड़ियों को एक हजार रुपये दिए गए। इससे खिलाड़ी नाखुश भी नजर आए। बोले कि मेडल दिए जाने चाहिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें