बरेली। हार्टमन कॉलेज में आयोजित इंटर स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब डीपीएस के नाम रहा। डीपीएस ने फाइनल में हार्टमन कॉलेज को 2-1 से हरा दिया। तीसरे स्थान के लिए सेक्रेड हार्ट्स और कृष्णा पब्लिक स्कूल के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें सेक्रेड हार्ट्स ने जीत दर्ज की।
बरेली की कॉलेज की चीफ प्रॉक्टर डॉ. वंदना शर्मा, एनईआर के डिप्टी र्सीआईटी भुवनेश घिल्डियाल, डीपीएस के प्रधानाचार्य बीके मिश्रा और हार्टमन कॉलेज के प्रधानाचार्य फाटर पीटर विजय मिंज ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। समापन के मौके पर छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आखिर में व्यक्तिगत रूप से खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। इसमें सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी ईशान मिश्रा, सबसे ज्यादा गोल करने के लिए सचिन, सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर के लिए शयदीप को चुना गया।